परिश्रम करने में पीछे ना रहे कर्मचारी: जिलाधिकारी

Uncategorized

dm nredr kumar singhफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की हम आजाद है तो इसका मतलब यह नही की हम अपने कर्तव्यो का निर्वाहन निष्ठा से ना करे| स्वतंत्रता का सही अर्थ है की हमे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका हम परिश्रम के साथ पालन करे|
सबसे पहले एडीएम मनोज सिंघल प्रभारी डीआईओएस भगवत सिंह पटेल ने ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के बाहर सुबह 6 बजकर तीस मिनट पर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखा कर रबाना किया| जिसके बाद आठ बजे अपने कार्यालयके बाहर जिलाधिकारी श्री सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान में हिस्सा लिया| dm dios admइस दौरान उन्होंने कहा की केबल एक सत्ता के चंगुल से मुक्त हो जाना ही स्वतंत्रा नही है| बल्कि आजादी का सही अर्थ तो यह है की जिन महान लोगो ने हमारे देख को आजाद कराने और अपनी संस्कृति के आधार पर उनके सपनों को पुरा करना भी आजादी का ही एक रूप है|
उन्होंने कहा की हम सरकार की नौकरी कर रहे है लेकिन पहले की नौकरसाही और अब की नौकर साही में परिवर्तन आ गया है या यू कहे की मनोभावना ही बदल गयी| हमे अपनी भावनाओ को बदलना होगा| उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियो व कर्मचारियों को कसम दिलायी की हम अपने कार्यो को समय ए पहले पूरा करेगे और अपने पास आने वाली जनता की हर सम्भव मदद करेगे| इसके बाद जिलाधिकारी श्री सिंह ने कार्यालय के पीछे बने लान में पौधे लगाये और जनपद में लगने वाले सवा लाख पेड़ो को लगाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया|
वही आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने माल्यार्पण किया तथा लोहिया अस्पताल में अपर चिकित्साधिकारी डॉ राजवीर के साथ लोहिया अस्पताल में फल वितरण किया गया| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]