मुलायम पर टिप्पणी करने वाले बघेल दंपती सपा से बाहर

Uncategorized

Ramgopal Yadavलखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता देवेंद्र बघेल और उनकी पत्‍‌नी आगरा की सासद सारिका बघेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उन पर यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि आगरा में एक मामले में मौके पर पहुंचे देवेंद्र बघेल ने एसपी यातायात से कहा था कि बुढ्डे (मुलायम सिंह) को पीएम बनवाना है तो एमजी रोड पर टेंपो लोडर चलवाने होंगे। सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बघेल दंपती को पार्टी से निष्कासित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी से सारिका बघेल का आगरा से टिकट भी काट दिया गया है। अब उनकी जगह सपा के वरिष्ठ नेता महाराज सिंह डागर को टिकट दिया गया है।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”17″]