होली पर दोस्तों के साथ गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Uncategorized

FARRUKHABAD : होली के हुड़दंग में अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला एक युवक घायल अवस्था में होली की रात घर पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद उसकी अचानक उपचार के दौरान मौत होने से परिजन आक्रोषित हो गये और उन्होंने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

saurabh dixit शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट बंधा चौथी सीड़ी निवासी सौरभsaurabh dixit1 दीक्षित पुत्र स्व0 अनिल दीक्षित के घर पर उसका पड़ोसी नन्हें व कन्हैया के अलावा संजीव निवासी मसेनी, रामदेव निवासी श्यामपुर जीप से आये और सौरभ को अपने साथ अर्जुनपुर मार्ग पर ले गये। पूरे दिन सौरभ घर नहीं आया। 27 मार्च की रात तकरीबन साढ़े 10 बजे कन्हैया और नन्हें उसे उसके दरबाजे पर छोड़ गये। सौरभ कुछ नशे की हालत में था, तभी उसकी हालत रात में बिगड़ गयी। 28 मार्च की रात तकरीबन सात बजे सौरभ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजन शव लेकर घर पहुंच गये। कुछ देर बाद सौरभ के छोटे भाई रौरव व अन्य परिजनों ने उनके साथियों द्वारा उसे मारपीट करने की बजह से मौत की बात कही। रौरव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसका पड़ोसी कन्हैया उसकी बहन अर्चना को लेकर कहीं चला गया था। अर्चना अभी तक लौट कर नहीं आयी है। इस बात को लेकर कन्हैया से विवाद भी चल रहा था। लेकिन सौरभ इन्हीं लोगों के साथ दारू पीने के लिए गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

उपचार के दौरान जली विवाहिता की पांच दिन बाद मौत
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम खेतनपुर सौरिया निवासी 21 वर्षीय ममता पत्नी सुनील कठेरिया खाना बनाते समय अचानक जल गयी थी। 24 मार्च शाम साढ़े पांच बजे परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पांच दिन बाद उपचार के दौरान ममता की मौत हो गयी। ममता का विवाह 13 अप्रैल 2012 को हुआ था।