अत्यंत महत्वाकांक्षी व मानसिक शक्ति के प्रबल होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
u3फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :दिनांक 10 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28 शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 10 फरवरी 2012 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप थोड़े थका हुआ महसूस करेंगे. हर काम को करने में आपको आलस महसूस होगा. आज आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 10है. जीवनसाथी से संबल मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। बुद्धिमानी एवं दूरदर्शिता से कठिन कामों को भी सफलता से पूरा कर सकेंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज किस्मत ने आपके लिए सारे दरवाजे खोल दिए हैं, इसका खुलकर लुफ्त उठाइएं. आज आपका लकी रंग नीला और लकी नंबर 18 है. बोलचाल में संयम रखें। नौकरी में आपका महत्व एवं सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता मिल सकेगी। वाद-विवाद समस्या का समाधान संभव है।

मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

आज आपको हर कदम पर सिर्फ सफलता ही मिलेगी, कही निराशा भी हाथ लग सकती है.  आज आपका लकी रंग काला और लकी नंबर 10 है. पारिवारिक मामलों में विशेष उत्साह नहीं रहेगा। लेन-देन के मामलों को प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज जिंदगी में कुछ हटकर होगा. आज आप पूरी तरह से पढ़ाई में अपना ध्यान लगाएंगे. आज आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 20 है. संतान के कार्य संतोष दिलाएंगे। यात्रा सफल होगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने के योग हैं।

सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आज शॉर्टकट लेने से बचिएंगा, और मेहनत करके मंजिल को प्राप्त कीजिएगा. आज आपका लकी रंग नीला और लकी नंबर 29 है. जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है. आज आपके साथ वह चीजें होंगी जो आपने सोची भी नहीं होगी. आज आपका लकी रंग हरा और लकी नंबर 34 है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित हो सकेगी। अर्थ लाभ होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपनी स्टाइल में थोड़ा बदलाव करेंगे जिसके लिए आप अपने ड्रेसिंग सेंस को भी बदल सकते है. आज आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 14 है. यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। सत्संग होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सैर-सपाटे के योग बनेंगे। जीवनसाथी की मदद कार्यों में मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

लव लाइफ में आज थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती है. आज आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 30 है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पूर्व नियोजित काम समय पर होंगे। संतान की तरक्की होगी। पारिवारिक सहयोग नहीं मिल सकेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आपके आसपास के लोग आपका दिमाग किसी चीज की तरह मोड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको उनके दिमाग से नहीं अपने दिमाग से चलना होगा. आज आपका लकी रंग पीला और लकी नंबर 25 है. आसानी से काम होने की स्थिति नहीं रहेगी। वैचारिक असंतोष रहेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में नहीं हो पाएंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज परेशानियों का हल निकालने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है. आज आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 35 है. आर्थिक मामले उलझेंगे। दांपत्य जीवन सुखद। पराक्रम में वृद्धि से परिवार एवं समाज दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। उत्तेजना पर संयम रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने किसी भी सिक्रेट को आज् किसी के सामने ना खोले. सोच समझ कर ही आज किसी पर भरोसा करें. आज आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 24 है. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। दुस्साहस हानिकर हो सकता है। शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपके रास्ते में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आप घबराइए मत सब सही हो जाएगे. आज आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 9 है. व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ के योग बनेंगे। बोलचाल, स्वभाव में क्रोध, चिड़चिड़ाहट रहेगी। व्यापारिक जवाबदारी, प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।