बारात से लौट रही मार्शल की टक्कर से वृद्वा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनपुर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मार्शल अनियंत्रित होकर वृद्व को रौंदते हुए खण्ड में जा गिरी, जिससे वृद्वा की मौके पर ही मौत हो गयी। आक्रोषित ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक मार्शल सवार छत्रपाल पुत्र भूपत निवासी किदवई नगर मोहम्मदाबाद बारात में शामिल होने मैनपुरी गया था। जहां से वह वापस आ रहा था। तभी अचानक मदनपुर बाजार के पास फर्रुखाबाद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में मार्शल की स्टेरिंग फेल हो गयी। जिससे मार्शल अनियंत्रित होकर भाग खड़ी हुई। तभी सामने ऊगरपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्वा कमलादेवी को मार्शल ने रौंद दिया। मार्शल वृद्वा को रौंदती हुई खड्ड में जा गिरी। जिससे वृद्वा कमलादेवी की मौके पर ही मौत हो गयी और मार्शल सवार छत्रपाल के अलावा अन्य कई लोग घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए भिजवाया गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने वृद्वा की मौत पर घटना स्थल पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल मोहम्मदाबाद रूम सिंह यादव ने समझा बुझाकर लोगों से जाम खुलवा दिया।