मानवाधिकार पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिपाही अनूप व हरिकांत रहे अव्वल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था एवं मानवाधिकार पर पुलिस रंगरूटों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें जिला जज भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कानून व्यवस्था के पक्ष में अनूप ने 27 अंक पाकर बाजी जीती। इस दौरान जिला जज ने कहा कि पुलिस व्यवस्था की गलत छानबीन से उन्हें भी कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। इससे पुलिस को चाहिए कि हर घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

पुलिस लाइन में हुई प्रतियोगिता में कानून व्यवस्था के पक्ष में अमित कुमार, ममता, अनूप, शशीकांत ने मोर्चा संभाला व विपक्ष में सतेन्द्र, स्वदेश, नरेन्द्र व हरिकांत खड़े हुए। जिसके बाद दोनो पक्षों में जड़ाके की जबाबी जंग हुई। जिसके बाद पक्ष में रहे अमित कुमार को 20, ममता को 21, अनूप को 27, शशीकांत को 26 अंक मिले। विपक्ष में रहे सतेन्द्र को 18, स्वदेश को 25, नरेन्द्र को 22, हरिकांत को साढ़े 25 अंक प्राप्त हुए। पक्ष में रहे प्रतियोगियों की जीत घोषित की गयी। लेकिन प्रोत्साहन राशि दोनो पक्षों को बराबर 500- 500 रुपये दिये गये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार आदि भी मौजूद रहे।

वाद विवाद प्रतियोगिता

कानून व्यवस्था एवं मानवाधिकार

पक्ष

अंक

विपक्ष

अंक

अमित कुमार

20

सत्येन्द्र

18

ममता

21

स्वदेश

25

अनूप

27

नरेन्द्र

22

शशी कांत

26

हरिकांत

25.5