अंतिम संस्कार कर लौट रहे दामाद की मौत, पुत्री घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम भरथनी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र पोथीराम की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी लाली गंभीर रूप से घायल हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्ण कुमार अपने घर भरथनी से घटियाघाट अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपनी पत्नी लाली के साथ आया था। अंतिम संस्कार होने के बाद दोनो पति पत्नी बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी निविया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। पीछे से अंतिम संस्कार कर लौट रहे परिजनों ने दोनो को सड़क के किनारे पड़ा देखा तो लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया और लाली की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।