क्या कहते हैं आपके सितारे देखें सितम्बर 2012 का मासिक राशिफल

Uncategorized

क्‍या कहती है आपकी राशि? क्‍या यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होगा या फिर सब कुछ सामान्‍य चलेगा? इस महीने आपके रुके हुए काम बनेंगे या पहले की तरह लंबित रहेंगे? अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को समझने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल, जो बता रहे हैं लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ल

क्‍या है आपकी राशि- मेष, वृश्चिक, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ या मीन। पढ़ें सभी राशियों का सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

मेषः परिवार में खुशी का माहौल रहेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

मेषः- (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,) परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग साझे या सहयोग से कार्य कर रहे हैं उनके लिए यह समय उत्तम है। महिलायें अपना समय व्यर्थ में बरबाद न करें। व्यापार व व्यवसाय में प्रगति होगी। लेखन से सम्बन्धित कार्यां में लाभ होगा। नौकरी में अपने उच्च अधिकारियों से सावधान रहें। सन्तान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। के मध्य किसी अनजाने व्यक्ति से अत्यधिक नजदीकियां न बढ़ायें। कुछ लोगों को सन्तान की प्राप्ति होगी। कोई भी सुनियोजित तरीके से किया गये कार्य व व्यापार में प्रगति होगा। महिलाओं से जरा सी चूूक होने से परेशानी बढ़ सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलने की सम्भावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें । छात्रो अपने समय को बरबाद न करें।

शिक्षा- कम्प्यूटर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

शुभ तारीख- 01, 07, 16 तारीख आपके लिए अनुकूल रहेंगी।

सुझाव- मन में उदासीनता न लायें।

वृषः पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

वृषः- (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो) यह समय सन्तान के लिए हितकारी नहीं है। जो लोग नौकरी पेशा में हैं उनको पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा। लग्जरी सामान पर खर्च होगा। किसी लम्बे समय से बिछड़े हुए व्यक्ति से मुलाकात होगी। रूका हुआ धन प्राप्त होगा लेकिन तेजी से खर्च भीे हो जायेगा। नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। परिवार वृद्धि के योग भी बन रहे है। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहें शीघ्र ही उन्हे कोई अवसर प्राप्त होगा। अपने साथ वाले लोगों को प्रगति होने पर मन में ईष्र्या के भाव उत्पन्न हो सकते है। व्यवसायी वर्ग अपने हिस्सेदारों से बेहद सावधान रहें अन्यथा धन की चपत लगा सकते है। परिवार में किसी बुजर्ग को शारीरिक कष्ट हो सकता है। महिलाओं को सुविधाजनक चीजों की प्राप्ति होगी। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

शिक्षा- पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले लोगों का समय ठीक रहेगा।

शुभ तारीख- 11, 17, 26, ये तारीखे आपके लिए शुभ रहेंगी।

सुझाव- मन में संशय न रखें।

मिथुनः पारिवरिक सम्बन्धों में तनाव बना रहेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

मिथुनः (का,की,कू,ही,ड,छ,के,को,का) आपको किसी महिला के कारण तनाव ग्रस्त रहना पड़ सकता है। जो कार्य आप दूसरों के भरोसे छोड़ रखे है। उनमें विलम्ब की सम्भावना है। पारिवरिक सम्बन्धों में तनाव बना रहेगा। परन्तु आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। योजनाबद्ध पूर्वक किये कार्यो में सफलता मिलने की सम्भावना है। नयें व्यवसाय को आरम्भ करने से पूर्व, अपने किसी हितैसी से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। किसी के आगमन से आपका मन उत्साहित रहेगा। जो लोग वाहन चलाने या चलवाने का कार्य करते है, वह अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा पीलिया आदि रोग से ग्रसित हो सकते है। महिलाओं को खरीदारी करने का असर प्राप्त होगा जिससे उनका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। दूर-दराज के रिश्तेदारों से मेल-मिलाप हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध में मिलने के अवसर न मिलने से मन कुठित हो सकता है।

शिक्षा- फोटोग्राफी से जुड़े छात्रों को कुछ नयें अवसर प्राप्त हो सकते है।

शुभ तारीख- 12 22, 29 ये तारीखें आपके लिए अनुकूल रहेंगी।

सुझाव- अति भावुकता सें बचें।

कर्कः घर में खुशी का माहौल बनेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

कर्कः- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो) दाम्पतय जीवन में पे्रम बढ़ेगा और सन्तान के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों से इस समय दूरी ही बनाये रखना आपके लिए लाभदायक होगा। लेकिन यह समय आपक के लिए उन्नति कारक ही सिद्ध होगा। इस समय आप जमीन जायदाद की खरीदारी कर सकते है। जो लोग शुगर से पीडि़त है वो सावधानी रहें। रूके हुए कार्यो में प्रगति होने के संकेत है।। महिलाओं पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर व परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। कुछ नयें लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम के प्रति अत्यधिक भावुकता उचित नहीं है।

शिक्षा- कला वर्ग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

शुभ तीराख- 14, 25, 30, ये तारीखें आपके लिये अनुकूल रहेंगी।

सुझाव- भयग्रस्त होने से बचें।

सिंहः तनाव का सामना करना पड़ सकता है

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

सिंहः- ( मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे) जो लोग ब्याज और कर्ज में फंसे हुए है। उनको इस समय भारी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मशीनरी आदि से हानि उठानी पड़ सकती है। इस समय आप अधिक श्रम करने से बचे। यात्रा का योग बन सकता है। जो आपक खर्चे को बढ़ा सकता है। मकान या वाहन की खरीदारी इस समय न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। प्राइवेट जॉब वाले लोग इस मास कोई भी निर्णय सोंच-समझकर ही लें तो हितकर रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। जो लोग सरकारी नौकरी पेशा में हैं उनको पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा। जो लोग शेयर बाजार या सटटे का कार्य करते है। उनके लिए यह समय मध्यम श्रेणी का रहेगा। प्रेम में कटु शब्दों का इस्तेमाल न करें।

शिक्षा- विज्ञान वर्ग की शिक्षा ग्रहण करने वालो छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

शुभ तारीख- 02, 10, 17, ये तारीखे आपके लिए अच्छी रहेगी।

सुझाव- विरोधियों के प्रति सक्रिय रहें।

कन्या: व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना अच्छा रहेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

कन्या:- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो) व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगो को पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हैं घरेलू तनाव रहेगा। लेकिन आर्थिकी स्थिति अच्छी रहेगी। पिछले महीने किये गये कार्यो से नये अवसर प्राप्त होगे। प्रेम सम्बन्ध के प्रति सावधानी अपेक्षित है। कार्य व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए है उन्हे विशेष सावधानी की आवश्यकता है। आपको ब्याज कर्ज के लेनदेन से बहुत दूर रहना चाहिए। आय व व्यय में समसनता की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। आय में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वालों को सर्दी के रोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। सितम्बर का मध्य सप्ताह मिला जुला फल देने वाला होगा।

शिक्षा- कामर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

शुभ तारीख- 05 ,09, 16, ये तारीखे अच्छी रहेंगी।

सुझाव- जीवन साथी के मधुरतम सम्बन्ध बनायें रखें।

तुला: कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

तुला:- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) यह समय तुला राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारी वर्ग को सरकारी मामलों में सावधानी की आवश्यकता है। युवा वर्ग को भावुक होने से बचना चाहिए। सितम्बर के अन्तिम सप्ताह का समय उत्तम फलदायक रहेगा। कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। धन आयेगा लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तान को सर्दी से सम्बन्धित रोग हो सकता है। महिलाओं का समय मिला-जुला रहेगा। किसी दूर की यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी नये व्यक्ति से मिलनें का अवसर प्राप्त होगा जो आप के कार्य में सहयोग करेगा।

शिक्षा- एमबीए की शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह महीना शुभ संकेत लेकर आयेगा।

शुभ तारीख- 10, 19, 29, ये तारीखें अनुकूल रहेंगी।

सुझाव- किसी पर टीका-टिप्पणी करने से बचें।

वृश्चिकः आमदनी में वृद्धि करायेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

वृश्चिकः- (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) यह महीना वृश्चिक राशि वालों को आमदनी में वृद्धि करायेगा। परन्तु विवादों से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। परन्तु भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं किसी मित्र व रिश्तेदार के कारण तनाव रहेगा। जो लोग शेयर से सम्बन्धित हैं उन्हें लाभ मिलेगा। कुछ लोगों को सन्तान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। सितम्बर के मध्य में वृश्चिक राशि वालों को अचानक लाभ की स्थितियां बनेंगी।

शिक्षा- बीटेक की शिक्षा ग्रहण करने वालें छात्रों के लिए यह मास ठीक रहेगा।

शुभ तारीख- 15, 26, 30, ये तारीखें आपके लिए शुभ रहेंगी।

सुझाव- मन को केन्द्रित करके ही कार्य करें।

धनु: यह समय उत्तम फलदायक रहेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे है सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

धनु:- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,दा,भे) यह समय उत्तम फलदायक रहेगा। कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। धन आयेगा लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तान को सर्दी से सम्बन्धित रोग हो सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होगे। इनके ऊपर भगवान की विशेष कृपा रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में भी सुधार होने की संभावना है। कार्य व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए है उन्हे विशेष सावधानी की आवश्यकता है। आपको ब्याज कर्ज के लेनदेन से बहुत दूर रहना चाहिए। सितम्बर के प्रथम सप्ताह में कोई रिस्की कार्य न करें बेहतर रहेगा। बहुत से लोगों को माता-पिता बनने के अवसर प्राप्त होगेे। आपको इस समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नकारात्मक विचार आ सकते है।

शिक्षा- लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय सामान्य रहेगा।

शुभ तारीख- 14, 17, 25, ये तारीखे आपके लिए अनुकूल रहेगी।

सुझाव- सम्बन्धों के प्रति सजग रहें।

मकरः स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

मकरः- (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) इस महीने में मकान सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा। मकर राशि वालों की पारिवारिक स्थिति इन दिनों अच्छी रहेगी। जिससे आपस में पे्रम बढ़ेगा। नवजवानों को मादक पदार्थो की आदत लगेगी। सावधानी रखें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। जो कुछ जैसा चल रहा है। वैसे ही चलने दें अधिक हस्तक्षेप करने से हानि होगी। उनकी प्रगति बहुत ही धीमी रहेगी। तथा पारिवारिक तनाव पैदा होंगे स्वास्थ्य के लिए भी समय ठीक नहीं है। जो लोग यात्रा के कार्यो से जुड़े है। उन्हें लाभ होगा। कुछ लोग को पेट के रोग परेशान करेंगे। जो लोग जमीन जायजाद के कार्यो से जुड़े हैं उनको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता आयेगी। कुद लोगों को प्रति घृणा हो सकती है।

शिक्षा- आरकेटेक्ट की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए समय तरक्की दायक रहेगा।

शुभ तारीख- 09, 18, 27, ये तारीखें आपके लिए शुभ रहेंगी।

सुझाव- समय का सद्पयोग करें।

कुम्भः आर्थिक मजबूती आयेगी

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

कुम्भः- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) किसी नये कार्य को करने से पहले अपने जीवन साथी से विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सुख व सहयोग मिल सकता है। नौकरी में विरोधी आपको परेशान करेंगे परन्तु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। आर्थिक मजबूती आयेगी जिससे मन आशान्वित होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। घरेलू मामलों में तनाव रहेगा। शेयर मार्केट के कार्यो में लाभ होगा। नौकरी पेशा वालों के लिए अपने ऊपर के कर्मचारी से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों को आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगें। परिवार का सहयोग बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह माह उत्तम रहेगा। आय व व्यय में समानता बनी रहेगी। कुछ लोग अपने दुःख रूखड़ा दूसरें रायेंगे परान्तु उससे केवल मौखिक सहानुभूति ही मिलेगी। प्रेम में समर्पण की आवश्यकता है।

शिक्षा- बीएड से जुड़े छात्रों को इस माह नयें अवसर प्रदान होंगे।

शुभ तारीख- 01, 15, 30 ये तारीखें आपके लिए अनुकूल रहेंगी।

सुझाव- मन पर नियन्त्रण बनायें रखें।

मीन-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं सितंबर 2012 का मासिक राशिफल।

मीन- (दी, दु, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची ) यह महीने कार्य क्षेत्र में उन्नति करायेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। रोग से बचें। इस मास अधिक व्यय करना पडे़गा। द्वादश स्थान में शनि तथा लाभ स्थान में शुक्र होने से भौतिक संसाधनों पर अत्यधिक व्यय रहेगा जिससे आपस में मधुरता की स्थिति बनी उत्पन्न हेागी। तुला राशि वालों जातक अपनी दिनचर्या में बदलाव करें तभी लाभ मिलेगा। कुछ लोगों को सन्तान आदि के योग बनते हैं। मित्रों को शत्रु न बनाये अन्यथा धन की हानि होने की सम्भावना है। आप-अपनी कार्ययोजनाओं में सक्रियता बनायें रखें। निजी सम्बन्धों के प्रति मन सकारात्मक बनायें रखें। प्रेम सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शिक्षा- स्पोर्ट से जुड़े छात्रों के लिए यह समय नया अवसर लेकर आयेगा।

शुभ तारीख- 04, 12, 22, ये तारीखे आपके लिए अनुकूल रहेगी।

सुझाव- धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।