थानाध्यक्ष को पीटने में आठ नामजद व एक सैकड़ा अज्ञात पर मुकदमा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते शुक्रवार शाम को थानाध्यक्ष कमालगंज को टाडा बहरामपुर के निवासियों ने लड़की सुपुर्दगी को लेकर थानाध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी थी। जिस पर पुलिस ने दोपहर बाद आठ नामजद लोगों के अलावा एक सैकड़ा अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ कमालगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

विदित हो कि थानाध्यक्ष कमालगंज, दरोगा राजकिशोर अवस्थी व सिपाही श्रीकृष्ण के साथ ग्रामीणों द्वारा युवती मालती को युवक शावेज के साथ जाने को लेकर उग्र हुए लोगों ने थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील तिवारी व उनके अन्य कुछ साथियों के साथ मारपीट कर दी थी। जिस पर थानाध्यक्ष ने फायरिंग भी की थी। वहीं थानाध्यक्ष की तरफ से दी गयी तहरीर के मुताबिक ग्रामीणों ने ही पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जिस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए युवती मालती के पति पिंकू जाटव पुत्र महेश, ससुर महेश पुत्र दुलारे जाटव, महेश की पत्नी, महेश की पुत्री सविता, गांव की ही सर्वेश यादव पुत्र रामऔतार, भूरा पुत्र हरिश्चन्द्र यादव, रामदास पुत्र रूपलाल जाटव, विनोद के अलावा 40 अज्ञात महिलाओं व 60 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 393, 336, 332, 353, 341, 427, 504, 506 आई पी सी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पूरे मामले की मुख्य सूत्रधार महिला मालती पूरी रात गायब रहने के बाद सुबह तकरीबन 11 बजे अपने पिता लखमी जाटव के साथ थाने पहुंच गयी। जहां उससे भी पूछताछ की जा रही है।