95 बीघा चारागाह की भूमि पर दबंगो का कब्जा

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला अधिकारी मोनिका रानी ने कई गौशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये| इस दौरान उन्हें 95 बीघा भूमि पर दबंगों के कब्जे की शिकायत मिली जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये है|
डीएम ने याकूतगंज की गौशाला का निरीक्षण किया| जिसमे 9 बीघा भूमि पर स्थाई गौशाला का निर्माण कराया गया है| कुल 7 लाख 77 हजार का वजट खर्च हो गया है| गौरक्षक शिशुपाल ने बताया कि गौवंश आपस में लड़कर तारों के ऊपर से फरार हो जाते है| जिस पर जिलाधिकारी ने 6 फीट ऊँची जाली लगाने के निर्देश दिये|
सचिव ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी तक कुल 58 गौवंश है| जिसमे 50 की टैगिंग की जा चुकी है| अस्थाई गौशाला भाऊपुर से 8, कीरतपुर से 15, महरूपुर सहजू से 14, ढिलाबल से 9, पिथुपुर से 5 गौवंश को याकूतगंज में शिफ्ट किये है| डीएम ने कहा की गौशाला में गाय और गौबंशों को अलग-अलग रखा जाये|
इसके बाद डीएम ने जनैया सठैया  में भी गौशाला को देखा| प्रधान ने जिलाधिकारी से कहा की चारागाह की 95 बीघा भूमि पर दबंग कब्जा किये है| डीएम ने कार्यवाही की निर्देश है| इसके साथ ही नेकपुर खुर्द की गौशाला को भी देखा|