संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

Uncategorized

मोहम्दाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सुभान खां निवासी अशोक शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। अशोक शर्मा का शव गांव के ही रामशंकर सिंह चंदेल के बाग में पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अशोक शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा के तीन बच्चे हैं। पत्नी लगभग 10 साल पहले छोड़कर मायके चली गयी। अशोक अपने भाई सुधीर के साथ रह रहा था। पत्नी के चले जाने से अशोक बुरी तरह से शराब पीने का आदी हो गया था। बीते दिन सुबह को घर से निकला था। शनिवार को लगभग 1 बजे अशोक का शव गांव के ही निवासी रामशंकर सिंह चंदेल के बाग में पड़ा देखा गया।

शव पड़े होने की सूचना उसके भाई सुधीर को दी गयी। मौके पर पहुंचे भाई सुधीर ने बताया कि भाई अशोक शराब पीने के आदी थे। उनके तीन बच्चे 9 वर्षीय सूरज, 8 वर्षीय रंजना, 6 वर्षीय सोनू हैं।  पत्नी लक्ष्मी मायके में रह रही है।
पत्नी का 10 साल पहले छुटकारा हो गया था तब से दोनो भाई शामिल खेती करते थे। दोनो के पास पांच बीघा खेती है उसी में गुजर करते।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी तक थाने में कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया।