88 वर्षो में जिलापंचायत की कुर्सी पर बैठे 28 अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

jila pnchayt adhyskhफर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिये नामांकन व मतदान एक जनवरी को होना है| जिसके लिये प्रशासन ने कमर कस ली है| जनपद के लोगो को भी नये जिला पंचायत अध्यक्ष का उत्सुकता से इंतजार है| फ़िलहाल अभी तक जिला पंचायत की कुर्सी पर 88 वर्षो में 28 लोग बैठ चुके है|

जिला पंचायत के अध्यक्षों के कार्यकाल पर यदि नजर डाले तो वर्ष 1923 से लेकर वर्ष 2015 तक का रिकार्ड जिला पंचायत के पास मौजूद है| जिसके अनुसार तिर्वा के राजा मेजर दुर्गा नारायण बहादुर ने 26 अप्रैल 1923 से 25 सितम्बर 1927 , जनपद ने अलग हुये पड़ोसी जनपद कन्नौज के सरायमीरा निवासी चन्द्र सेवक मिश्र 25 सितम्बर 1927 से 11 जनवरी 1932 , नंदसा निवासी कुंबर सुंदर सिंह राठौर 12 जनवरी 1932 से 11 जनवरी 1936 , खिमसेपुर निवासी राव उदित नारायण सिंह वर्ष 12 जनवरी 1936 से 14 जनवरी 1937 , सुन्दर सिंह राठौर 15 नबम्बर 1937 से 28 जून 1940 तक, फतेहगढ़ निवासी मुस्ताक अली खान 26 जून 1940 से 31 नबम्बर 1947 तक, बिहारपुर भुन्ना निवासी होरीलाल यादव 1 दिसम्बर 1947 से 30 मार्च 1948 तक , कन्नौज निवासी लाला श्याम लाल गुप्ता, 1 अप्रैल 1948 से 30 अप्रैल 1958 तक, जिलाधीश एल एन आचार्य 1 जनवरी 1958 से 16 अप्रैल 1960 तक, जिलाधीश एन सेंयु रमन 17 अप्रैल 1960 से 27 जुलाई 1961 तक , कन्नौज निवासी कालीचरन टंडन 28 जुलाई 1961 से 23 मार्च 1970, जिलाधीश श्याम सुन्दर सूरी 23 मार्च 1970 से 21 जुलाई 1971 तक, जिलाधीश मोहिंदर सिंह 23 जुलाई 1971 से 21 मई 1974 , जी गणेश 12 जून 1974 से 7 नबम्बर 1974, चिरंजीलाल पालीवाल निवासी मझीला 8 नबम्बर 1974 से 10 अगस्त 1977 , जिलाधीश हर नारायण सक्सेना 11अगस्त 1977 से 21 अगस्त 1977 तक अध्यक्ष के चार्ज में रहे|

जिलाधीश रमेश नारायण त्रिवेदी 22 अगस्त 1977 से 31 अगस्त 1979 तक, जिलाधीश सुभाष चन्द्र 1 सितम्बर 1979 से 14 सितम्बर 1982 तक, जिलाधीश नसीम जैदी 15 सितम्बर 1982 से 9 जुलाई 1985, जिलाधीश केके सिन्हा 10 जुलाई 1985 से 25 जुलाई से 1988 तक, जिलाधीश बीएन गर्ग वर्ष 26 जुलाई 1988 से 23 जुलाई 1989 , कन्नौज निवासी प्रकाश नारायण कपूर 24 जुलाई 1989 से 22 मई 1995, निजामपुर निवासी कप्तान सिंह यादव 22 मई 1995 से 5 जून 2000, जिलाधिकारी कुलदीप सेठ 6 जून 2000 से 11 अगस्त 2000 , मुकेश राजपूत 12 अगस्त 2000 से जिलाधिकारी चरनजीत सिंह बक्शी 9 अक्टूबर 2005 से 14 जनवरी 2006, सौभाग्यवती राजपूत 14 जनवरी 2006 से 13 जनवरी 2011 , तहसीन सिद्दीकी वर्ष 14 जनवरी 2011 से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है| अब अध्यक्ष के चुनाव के बाद 29 जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर बैठेगा|