मतदान केंद्र के ख़राब हैन्डपम्प को छोड़ ईओ साहब नेताजी के बताये हैन्डपम्प सही कराते रहे|

Uncategorized

फर्रुखाबाद: करेला बहुत कडुआ होता है मगर इलाज उसी से होता है| अधिशासी अधिकारी श्रीमान बाजपेयी साहब| फोन पर बड़ी अपनी तारीफ बताते थे| बड़े इमानदार हैं| कैसी ईमानदारी निकली| नगरपालिका पूरे चुनाव भर निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के कहे पर ख़राब पड़े हैन्डपम्प सही करा रही थी| मतदान केंद्र और स्कूल जहाँ वोट नहीं था उनकी चिंता कौन करता| 1 जून को 200 हैन्डपम्प की रिपेयरिंग का पैसा नगरपालिका से भुगतान जिस ठेकेदार को किया गया था| वो नेताजी के बताये हैन्डपम्प ठीक करा रहा था| चुनाव भर मनोज के साथ चल रहे थे| जहाँ ख़राब हैन्डपम्प होता उसे नोट करता और अलगे दिन उस ठेकेदार का आदमी हैन्डपम्प सही कर जाता| असल में ये नियम विरुद्ध हुआ हैन्डपम्प रिपेयरिंग का भुगतान अग्रिम हुआ था जिसके बदले ठेकेदार को नेताजी के कहे पर हैन्डपम्प ठीक कराने थे| परोक्ष रूप से श्रीमान बाजपेयी साहब अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मनोज अग्रवाल को चुनाव लडवा रहे थे| बूथ की फिटनेस रपट तो फर्जी निकली|

शीतला देवी जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर 8 बूथ है| लगभग 80 कर्मी रहेंगे और यहाँ का हैन्डपम्प ख़राब| पानी नदारद| नगरपालिका का चुनाव है| मतदान कर्मी नगर क्षेत्र में पानी की व्यवस्था कितनी दुरुस्त है इसकी बानगी देखिये| ये हैन्डपम्प बच्चो के स्कूल में लगा है| खराब है| असल बात ये कि यहाँ नौनिहाल बच्चे पढ़ते है जिन्हें वोट देने का अधिकार नहीं लिहाजा कभी किसी जनप्रतिनिधि ने जरुरत नहीं समझी यहाँ की पानी की व्यवस्था ठीक करने को| इस केंद्र/स्कूल में दो हैन्डपम्प है और दोनों ख़राब थे| मतदान कर्मी पहुचे तो सन्न| भीषण गर्मी बिजली म्पंखा तो दूर की बात, पानी तक नहीं|

एक महिला (चुनावी गोपनीयता के कारण नाम नहीं बता सकते) मतदान कर्मी ने जिलाधिकारी को फोन पर सूचना दी उसके बाद नगरपालिका के कर्मी/ठेकेदार ने आकर एक हैन्डपम्प से पानी निकला| ये बानगी है इस नगर के जनप्रतिनिधियो की| बात मतदान केंद्र पर आये कर्मियों की नहीं है वे तो केवल एक दिन के लिए आये हैं| मगर ये स्कूल है जहाँ इस नगर के छोटे छोटे नौनिहाल पढ़ते है, जिसका हैन्डपम्प कभी ख़राब नहीं होना चाहिए| मगर नेताजी और अधिशासी अधिकारी दोनों तो वोट समेट रहे थे| बाजपेयी को नेताजी को दुबारा कुर्सी पर बैठाने की चिंता थी तो नेताजी को दुबारा पालिका का दोहन करने के लिए कुर्सी हथियाने की|

बात सोलह आने सच है| नेताजी के साथ चुनाव प्रचार के दौरान चल रहे उन ठेकेदारों की तस्वीरे इस पोर्टल पर देखी जा सकती है जिन्हें अग्रिम भुगतान आचार संहिता लागू होने और पिछले अध्यक्ष के कार्यकाल के कालातीत हो चुके बांड पर किया गया| वित्तीय अनियमितता के साथ आचार संहिता का उल्लंघन भी हुआ फिर भी मतदान कर्मी पानी को तरसे| सवाल नौकरशाहों की निष्ठां पर भी उठता है| खबर लिखने तक एक हैण्डपम्प सही करा दिया गया| पत्रकार ने जब फोटो खीचा तो कर्मी फोटो खीचने का विरोध करने लगे| मामला गोलमाल का जो है|