मनोज वत्सला ने बदले मुद्दे- दीन दुखिओं की जनसेवा को बनाया मुख्य मुद्दा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: विकास के मुद्दे के मुकाबले निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल को दीन दुखिओं की सेवा का मुद्दा लाभ पहुचता दिख रहा है| लाख कोशिशो के बाद भी जनता विकास के नाम पर मनोज और वत्सला को आड़े हाथो लेती दिखाई पड़ रही है| आजादी के 66 साल बाद भी नेता जनता से सवाल नहीं सुनना चाहता है| विकास की कोई सीमा नहीं ये बात मनोज के बस की बात नहीं जो जनता को समझाये| वोटर तो जैसे भरा बैठा है|

वहीँ मनोज अग्रवाल के द्वारा पिछले वर्षो में गरीब परिवारों की कन्यायों की शादी में मदद चुनाव में मदद पंहुचा रही है| महिलाओ से जुड़ा मुद्दा वैसे भी तेजी से फैलता है| जिनकी हो गयी या जो उम्मीद में है की मनोज से मदद मिल सकती है वत्सला के लिए अच्छी चर्चाये भी बस्तिओ में कर रही है| फिलहाल चुनाव के वोट पड़ने में अभी 8 दिन शेष है| शुक्रवार को इसी रणनीति से मनोज और वत्सला ने चुनाव प्रचार किया तो उन्हें मुस्लिम बाहुल्य उन इलाको में जहाँ के गरीब परिवारों के निकाह कराये, रास्ता कुछ बनता दिखा| जरा तस्वीरो से झांके शुक्रवार के दिन मनोज का चुनाव प्रचार-