दो माह में दुरुस्त हो जायेगी बिजली व्यवस्था: मुख्य अभियंता

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड स्थित बिजली कार्यालय पर पहुंचे कानपुर मण्डल के मुख्य अभियंता राजेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की क्लास लगायी। शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुधारने की बात कही।

विद्युत कर्मचारियों की बैठक में मुख्य अभियंता कानपुर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि शहर में बिजली व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाये। ट्रांसफार्मर की सप्लाई व सड़क के किनारे लगे खुले तारों वाले ट्रांसफार्मरों व फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र ही दुरुस्त किया जाये।

मुख्य अभियंता से कर्मचारियों ने शहर में लगे ट्रांसफार्मरों में तेल खत्म हो जाने की शिकायत की तो उन्होंने शीघ्र सूखे पड़े ट्रांसफार्मरों को तेल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे चली बैठक में मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को सही से कार्य करने का पाठ पढ़ाया।

बैठक में बार-बार मुख्य अभियंता फोन पर बात करते नजर आये। फोन पर ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जमकर हड़काया।

इस दौरान अधिशासी अभियंता नगर एस बी सिंह, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, राकेश प्रसाद, अरविंद गंगवार, राजीव गंगवार, वेदराम शाक्य आदि  मौजूद रहे।