उस्ताद की सपा में वापसी के सवाल पर जिलाध्यक्ष का नो-कमेंट

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपालसिंह यादव, बुधवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के जोश में भी संयम से काम लेने की सलाह दी। बैठक के उपरांत मीडिया से वार्ता के दौरान सदर विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विजयी  रहे विधायक विजय सिंह की सपा में वापसी के सवाल पर कन्नी काट गये। इस बिंदु पर उनका एक ही जवाब रहा-“नो कमेंट”।


उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती ने जहाँ आज सुबह राजपाल को अपना इस्तीफा दे दिया वही अब मुलायम सिंह मुख्य मंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रहे है। आज पार्टी कार्यालय पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता गंभीरता के साथ सत्ता का भोग भोगे| गुंडई बिलकुल बर्दाश्त नही की जाएगी| पूरे प्रदेश में राम राज्य का प्रयास किया जायेगा| उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से अपील की कि सादगी का परिचय देते हुए कार्य करे| उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत की खुशी के जोश के बावजूद होश न खोने की सलाह देते हुए संयम से काम करने की सलाह दी। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के इस बार पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव जीतने के क्रम में उनकों दोबारा पार्टी में शामिल करने के प्रश्न पर वह लगातार कन्नी काटते रहे। आखिर उन्होंने नो कमेंट कह कर पल्ला झाड़ लिया।

इस दौरान विश्वास गुप्ता, रजत क्रन्तिकारी, रंजीत चक, अनिल श्रीवास्तव, शुष्मा जाटव आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे|