5 से 11 मार्च तक का साप्‍ताहिक राशिफल

Uncategorized

इस सप्‍ताह आपके सितारे क्‍या कह रहे हैं? आपके काम बनेंगे या नहीं। क्‍या खास करें इस सप्ताह- बता रहे हैं लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला। पेश है साप्‍ताहिक राशिफल:

मेष- नयें लोगों को रोजी व रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की सम्भावना है जिससे उनकी मानसिक दशा कुछ अच्छी रहेगी। आपका हर कदम महत्वपूर्ण है इसलिए जो भी करें सोंच-समझकर ही करें तो बेहतर रहेगा। नयें सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है। जो लोग किसी यात्रा पर जा रहें, उन्हे दूसरों के साथ मिलकर रहना ही लाभकारी रहेगा। जीविका- सौन्दर्य प्रसाधन के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ मुहूर्त-मंगलवार रात्रि 7:34 मि0 से 9 बजे तक।, गुरू मन्त्र- मौसम्मी का जूस पियें।

वृष- इस सप्ताह आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधन होगा जिससे आप कुछ जरूरी देनदारी दें सकेंगे। साहस व पराक्रम से किया गये प्रत्येक कार्य में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। समय के साथ बदलना भी आपके लिए जरूरी है अन्यथा लोग उपहास भी उड़ा सकते है। वैवाहिक जीवन वाले लोग अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा मुसीबतें बढ़ सकती है। महिलायें सौन्दर्य प्रसाधनों पर धन का व्यय अधिक कर सकती है। जीविका- दाल, चीनी व सफेद वस्तुओं का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ मुहूर्त-सोमवार अपरान्ह 2:10 मि0 से 4:00 बजे तक। गुरू मन्त्र- तेल का दान करें।

मिथुन- आपके जीवन का अन्धकार आपकी सवकारात्मक सोंच ही दूर सकती है। अतः प्रत्येक कार्य को करने से पूर्व घबराये नहीं बल्कि पूरी उर्जा से उसे सफल बनाने का प्रयास करें। किसी महिला पर कटाक्ष न करें अन्यथा विवाद होने के आशंका प्रतीत हो रही है। जॉब वाले लोग अपने ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा रखें। महिलायें अपने जीवन साथी से कोई भी बात छुपाने का प्रयास न करें। जीविका- अधिवक्ता वर्ग से जुड़े लोंगो के लिये यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ मुहूर्त-शुक्रवार सांय 6:50 मि0 से 8:30 मि0 तक। गुरू मन्त्र- खीर का दान करें।

कर्क- जो लोग अत्यधिक धूम्रपान करते हैं, वह लोग अपनी इस आदत पर नियन्त्रण बनायें अन्यथा किसी बड़े रोग का शिकार हो सकते है। व्यवसायी वर्ग को अपने काम के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। विरोधी आपकी टाॅग खीचने का प्रयास करेंगे परन्तु कुछ कर नहीं नहीं पायेंगे। महिलाओं की मनः स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। अतः सचेत रहें। जीविका- मेडिकल से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ मुहूर्त- गुरूवार रात्रि 8:50 मि0 से 10:10 बजे तक। गुरू मन्त्र- सन्तरे का रस पियें।

सिंह- इस सप्ताह आप धन को लेकर चिन्तत हो सकते है, परन्तु यह चिन्ता का विषय नही है। आपके अपने ही लोग आप पर अन्दरूनी वार करने से चूकेंगे नहीं। खान-पान पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि दूषित खान-पान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। परिवार में सामान्य महौल की स्थिति बनी रहेगी। कुछ दिन के पश्चात स्थितियां स्वतः अनुकूल हो जायेंगी। महिलायें धन के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जीविका-कम्प्यूटर के व्यवसाय से जुड़े लोंगो के लिये यह सप्ताह लाभकारी प्रतीत होगा। शुभ मुहूर्त-शनिवार प्रातः 06:10 मि0 से 8:10 मि0 तक। गुरू मन्त्र- भ्रामरी प्रणायाम करें।

कन्या- इस सप्ताह आपका सामाजिक कार्यो के प्रति विशेष रूझान रहेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गैर संस्थाओं से कुछ लोगों के अनुबन्ध भी हो सकते है। अनावश्यक कार्या में किया गया व्यय आपके पश्चाताप का कारण बन सकता है। पैतृक घर में छोटी-मोटी समस्या आने के संकेत नजर आ रहें है। महिलायें अपने कार्यो में सफलता प्राप्त करेगी। स्वास्थ्य के मामलें में सावधानी अपेक्षित है। जीविका-कमीशन ऐजेन्टों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। शुभ मुहूर्त-बुधवार मध्यान्ह 12:22 मि0 से 02:30 मि0 तक। गुरू मन्त्र- पलाश की लकड़ी से हवन करें।

तुला- इस सप्ताह कुछ सवाल आपको व्यथित कर सकते है, जिसकी वजह से आप-अपने कार्य ठीक से नहीं कर पायेंगे। सतत् संघर्ष से प्राप्त की गयी सफलता का आनन्द ही कुछ और होता है। सभी चीजों को भूलकर सिर्फ अपना मन केन्द्रित करने का प्रयास करें। मित्र व अपने सहयोगियों की भावनाओं की कद्र करें। पति व पत्नी के बीच माधुर सम्बन्ध बने रहेंगे। महिलायें अपने रूप का वर्णन करेंगी परन्तु यह उचित नहीं है। जीविका- प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ मुहूर्त-सोमवार सांय 4:20 मि0 से 6:30 मि0 तक। गुरू मन्त्र- मीठी वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक- इस सप्ताह आपका व्यवहार संवेदनशील रहेगा जिसके कारण आप ठगे भी जा सकते है, अतः सावधानी बरतें। पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े सवाल हल करने में आपको नको चने चबाने पड़ सकते है। दूर-दराज के रिश्तेदारों के घर आना-जाना बना रहेगा। भूतकाल में मिली पराजय का अपसोस न करके पुनः पूरी उर्जा के साथ कार्य में लग जायें। महिलाओं घरेलू कार्यो में तनाव बना रहेगा जिससे वह अशान्त रहेंगी। जीविका-भूमि की खरीद-परोख्त करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। है। शुभ मुहूर्त-गुरूवार रात्रि 9:00 मि0 से 10:30 मि0 तक। गुरू मन्त्र- गणेश जी की वन्दना करें।

धनु- आपका शरीरिक स्वास्थ्य आपके हाथों में है। आप शरीर का जितना ध्यान रखेंगे, शरीर भी आपका उतना ही ख्याल रखेगा। आरजक तत्वों से आप जितना दूर रहेंगे उतना ही जल्दी आप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। कुछ नयें लोगों से आप सहयोग की आशा कर सकते है। धार्मिक कार्यो के प्रति रूझान बढ़ सकता है। महिलायें अपने ईष्यालू स्वभाव पर नियन्त्रण बनायें। जीविका-राजनीति से जुड़े लोेंगो के लिये यह सप्ताह थोड़ा सा कठिन रहेगा। शुभ मुहूर्त- शुक्रवार प्रातः 5:12 मि0 से 7:30 बजे तक। गुरू मन्त्र- त्रिफला सेंवन करें।

मकर- इस सप्ताह जो लोग किसी के साथ अनुबन्ध करने का प्रयास कर रहें, तो उससे पूर्व अपने नजदीकी लोगों से सलाह अवश्य लें। घर की योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें अन्यथा विरोधी अवसर से चूकने वाले नहीं है। आप-अपनी सन्तान के क्रिया-कलापों पर विशेष ध्यान देंने का प्रयास करें। महिलायें सम्बन्धों को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकती है। जीविका-बैंक कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ मुहूर्त-बुधवार मध्यान्ह 12:43 मि0 से 2:30 मि0 तक। गुरू मन्त्र- हल्दी का दान करें।

कुम्भ- इस सप्ताह पारिवारिक स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है, इसलिए आप-अपनी वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें। यदि आपको अपनी बात किसी से कहनी है, तो पहले उसका मूड समझ लें तभी कहें वरना आपकी योजना विफल हो सकती है। कुछ लोगों के रूके हुये कार्य बनने के संकेंत नजर आ रहें है। महिलायें अपने मित्रों के साथ हास-परिहास करेंगी। नवयुवक प्रेम के छलावे में फंस सकते है। जीविका- पानी, कोल्ड ड्रिंक आदि के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह फायदेमन्द रहेगा। शुभ मुहूर्त-रविवार अपरान्ह 1:50 मि0 से 3:30 मि0 तक। गुरू मन्त्र- कार्तिकेय जी के दर्शन करें।

मीन- चिन्तन, काम, क्रोध, लोभ अहंकार आदि शब्दों से ऐसा लगता है कि आप बहुत बीमारियों से घिरें हुए है। प्रेम के प्रति उदासीन रहना भी इन बीमारियों का एक कारण जिसे आप आसानी से दूर भी कर सकते है। यदि आपका मन स्वस्थ्य है, तो समझो कि आपको पूरा संसार सुन्दर दिखाई पड़ेगा। अनजाने व्यक्तियों से अधिक घुलना-मिलना आपके लिए हितकारी नहीं प्रतीत हो रहा है। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा। जीविका- कपड़े व इत्र के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ मुहूर्त- मंगलवार रात्रि 8:50 मि0 से 10:34 मि0 तक। गुरू मन्त्र- ताम्‍बे के पात्र में जल पियें।

 

5 मार्च 2012 – आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त

 

5 मार्च 2012, सोमवार

तिथि संवत : फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी सोमवार रात्रि 09:42 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु।

नक्षत्र : पुष्य नक्षत्र समय रात्रि 11:49 तक, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। शोभन योग रात्रि 09:17 तक। बव करण प्रात: 10:06 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।

ग्रह विचार : सूर्य-कुंभ, चंद्र-कर्क, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-मेष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : गोविंद द्वादशी, मेला खाटू श्यामजी पूर्ण राजस्थान में।

आज विशेष : आज पापनाशिनी द्वादशी का व्रत करें। श्रीकृष्ण का पूजन करें।

राहुकाल : प्रात: 08:18 से 09:45 तक।

दिशाशूल : पूर्व दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 06:51 से 08:18 तक अमृत, प्रात: 09:45 से 11:12 तक शुभ का, दोपहर 02:06 से सायं 06:25 तक चर, लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:50 पुष्य 2 रजत कर्क हे

11:56 पुष्य 3 रजत कर्क हो

17:53 पुष्य 4 रजत कर्क डा

23:49 अश्लेषा 1 रजत कर्क डी

05:55 अश्लेषा 2 रजत कर्क डू