जेठ के लड़के के तमंचे की गोली लगने से वृद्व ताई की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबादः थाना मेरापुर के गंाव हिरनखुदा में खड़न्जे के विवाद को लेकर शराब के नशे में घर के सामने गाली दे रहे जेठ के लड़के के तमंचे से 50 वर्षीय वृद्व ताई की गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद के थाना मेरापुर के ग्राम हिरनखुदा निवासी तेजराम यादव की पत्नी शकुंतला उम्र 50 साल आज सुबह 10ः45 बजे पानी भरकर घर जा रहीं थी परिवार के जेठ के लड़के सुरेन्द्र सिंह यादव पुत्र जिलेदार सिंह शराब पीकर अपने घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। गाली देकर खड़न्जे का विरोध कर रहे थे। मृतिका शकंुतलादेवी ने कहा कि गाली क्यो दे रहे हो। सुरेन्द्र सिंह ने शराब के नशे में तमंचा निकालकर फायर कर दिया। शकुंतला के सीने में गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौके से सुरेन्द्र सिंह फरार हो गया।

मृतिका के पुत्र मुखराम ने मेरापुर थाने में सूचना दी कि सुरेन्द्र सिंह के शराब के नशे में गोली चलने से मेरी मां की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर दिया। सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ गैर इरदतन गोली मारने में धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

शकुंतला के पुत्र मुखराम ने बताया कि प्रधानी चुनाव में प्रधान राजबीर गांव में खडन्जा नाली बनवा रहे थे। इसी का विरोध सुरेन्द्र सिंह कर रहे थे। प्रधानी चुनाव में राजवीर व सुरेन्द्र के भाई बीरे सिंह चुनाव लड़े थे। इससे पुरानी रंजिश चल रही थी। राजवीर चुनाव जीत गये। बीरेश सिंह चुनाव हार गये थे।

 

वृद्व महिला की मौत

फर्रुखाबादः थाना शमशाबाद के अन्तर्गत ग्राम न्यामतपुर भुकसी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गांव के ही निवासी दुर्गेश पुत्र रामेश्वर ने शमशाबाद थाने में सूचना दी। थाना शमशाबाद पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र लगभग 80 साल बतायी गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है कि महिला की ठंड लगने या किसी बीमारी से मौत हुई हो।