सालों ने सरेबाजार जीजा को धुना

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अशोक गुप्ता पुत्र बंगाली को उनके साले मनोज व विनोद पुत्र तुलाराम निवासी नई बस्ती ने जमकर धुन दिया|

घायल अशोक के साले विनोद व मनोज ने बताया कि अशोक काफी दिनों से मेरी बहन के साथ अभद्रता व मारपीट करता है| जिसकी कई बार हमारे पास शिकायत भी हुयी| लेकिन अशोक हमेशा शिकायत करने पर हम लोगों पर ही दवाव बनाने की कोशिश करता है| आज मेरा बहन को अशोक मार रहा था| जिसकी जानकारी होने पर हम लोग जीजा के घर पहुंचे|

बहन को मारने का विरोध किया तो जीजा अशोक बुरी तरह से हम लोगों पर मारने के लिए दौड़ पडा| जिससे हम लोगों ने अपने बचाव में हाँथ-पैर चला दिए|

वहीं अशोक ने बताया कि विनोद व मनोज को हमने एक हजार रुपये काफी दिनों पहले उधार दिए थे| मांगने पर यह लोग मामला टाल देते थे| जिसके चलते मैंने आज फिर मनोज व विनोद से उधार दिए पैसों की मांग की| जिसपर दोनों ने हमें जमकर धुन दिया| अशोक ने कमालगंज थाने में मनोज व विनोद के खिलाफ मारपीट की सूचना दर्ज कराई|