टाइम सर्वे: अन्ना आन्दोलन 2011 में दुनिया की टॉप टेन खबरों में शामिल

Uncategorized
अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को 2011 की 10 सबसे बड़ी खबरों में शामिल किया है। अन्ना के आंदोलन की खबर को मैगजीन ने ‘अन्ना के अनशन ने भारत को झकझोरा’ शीर्षक से प्रकाशित किया है। सबसे बड़ी खबरों की इस सूची में अरब में हुई जनक्रांति और ओसामा बिन लादेन की हत्या भी शामिल है। टाइम ने 10 सबसे बड़ी खबरों की ऐसी 54 सूचियां जारी की हैं। ये सूचियां राजनीति, मनोरंजन, व्यापार, खेल और पॉप संस्कृति के क्षेत्रों की हैं।
मैगजीन ने लिखा है कि इस साल दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन हुए। लेकिन अन्ना के आंदोलन ने लोगों के असंतोष को सबसे प्रभावशाली तरीके से सामने रखा। इस आंदोलन ने भ्रष्टाचार में शामिल राजनेताओं की जड़ें हिला दी थीं। मैगजीन ने सत्यसाईं बाबा के निधन को 10 सबसे बड़ी धार्मिक खबरों की सूची में रखा है। वहीं, अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने फेसबुक पर भी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उनके आंदोलन पर इस नेटवर्किंग साइट पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई।
‘फेसबुक मेमोलॉजी 2011’ ने फेसबुक पर डाले गए 10 शीर्ष स्टेटस की सूची जारी की है। जिसमें अन्ना हजारे और लोकपाल बिल के बारे में लोगों ने अपने स्टेटस पर सबसे ज्यादा चर्चा की। फेसबुक द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘भारत में इस साल अन्ना और लोकपाल बिल के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा की गई। उनके अनशन के समर्थन में लोगों ने देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।’ अन्ना के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘रा. वन’ पर सबसे अधिक बात हुई