दबंगों के भय से गुठिना प्रधान ने गाँव छोड़ा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: चुनावी रंजिश को लेकर हारे प्रत्याशी विजय बहादुर निवासी गुठिना थाना मेरापुर ने प्रधान महावीर यादव पर बीती रात करीब ९:३० बजे जमकर फायर झोंक दिए| प्रधान पद न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे डाली| जिसके चलते जान बचाने के चक्कर में ग्राम प्रधान गाँव से पलायन कर गया है|

वर्तमान प्रधान महावीर सिंह यादव ने बताया कि विगत 4 दिसंबर को रात ९:३० बजे गाँव में विल्कुल सन्नाटा था| अचानक विजय बहादुर अपने साथियों अलबर निवासी ज्योना कायमगंज, जितेन्द्र निवासी गुठिना व राम प्रकाश करू ग्राम सयानी मेरापुर युवक आ धमके| गाली-गलौज कर आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की थी| जिससे गाँव में अचानक फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गयी| लोग अपनी-अपनी छतों पर आ गए| हारे प्रत्याशी विजय बहादुर ने प्रधान महावीर सिंह यादव से कहा कि अगर प्रधान पद से इस्तीफा नहीं दिया तो अगली बार जान से मार देंगे| धमकी देते हुए विजय बहादुर फरार हो गया था|

वर्तमान प्रधान महावीर यादव ने बताया कि दबंग खुलेआम घूम रहे हैं| जिन्होंने हमें धमकी दी थी या तो प्रधान पद छोडो नहीं तो जान से मार देंगें| जान बचाने के चक्कर में प्रधान गुठिना गाँव छोड़कर चल गए|