21 नवम्बर को फर्रुखाबाद में “व्यापार बचाओ-देश बचाओ यात्रा”

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की भ्रष्टाचार एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ चलाई जा रही “व्यापार बचाओ-देश बचाओ ” यात्रा कल सायं करीब ५ बजे मथुरा अलीगढ़ एता होते हुए फर्रुखाबाद पहुंचेगी|

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में यह यात्रा सायं करीब ५ से ६ के बीच में फर्रुखाबाद पहुँचने की संभावना है| टाउन हाल तिराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का स्वागत होने के बाद यात्रा किराना बाजार, चौक, नेहरू रोड, सेठ गली होते हुए सभा स्थल लाला श्रीराम सभागार सेठ गली में रुकेगी| जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें| करीब ९:३० बजे संदीप बंसल पत्रकारों से वार्ता करेंगे|

मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित गोयल ने बताया कि संगठन के द्वारा ९ नवम्बर से प्रदेश के व्च्यापारी उधमी समाज को एकजुट करने, उनका स्वाभिमान जगाने, उन्हें मान-सामान दिलाने उनमे आपसी सौहाद्र बढाने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यात्रा निकाली गयी है| यात्रा प्रदेश के ६४ जनपदों का भ्रमण करके राजधानी लौटेगी व १७ दिसम्वर को व्यापार बचाओ-देश बचाओ का आयोजन लखनऊ में होगा|

वही दूसरी तरफ वस्त्र छपाई उद्योग समिति के आयोजन का उद्घाटन जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे द्वारा श्रीराम सभागार सेठ गली में होगा| जिसमे फर्रुखाबाद टेक्सटाईल प्रिंटिंग के ब्रोसर का विमोचन, सिलीकेट विधि से छपाई करने पर हार्डनेस की समस्या का निवारण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे| इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा, सीडीओ सीके पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा आदि मौजूद रहेंगें |