छिबरामऊ से छोटे सिंह व भोजपुर से रामसेवक यादव को मिला पंजा

Uncategorized

 

 

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी केंद्रीय निर्वाचन समिति की ओर से चयनित 78 उम्मीदवारों के नाम की एक और सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में छिबरामऊ से छोटेसिंह यादव व भोजपुर विधान सभा क्षेत्र से राम सेवक यादव को कांग्रेस का पंजा मिल गया है| छोटे सिंह ने इसी सूची में अपने पुराने सहयोगी दिगंबर सिंह को भी टिकट दिलवा दिया है। टिकट मिलने से उनके समर्थकों में खुशी साफ़ नजर आ रही थी|

 

इससे पूर्व  23 अगस्त को 73 प्रत्याशियों की पहली व 06 अक्टूबर को 62 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो चुकी है। इस प्रकार अब तक कांग्रेस प्रदेश की कुल 403 के सापेक्ष 213 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

तीसरी सूची में शामिल प्रत्याशियों के नाम, उनके निर्वाचन क्षेत्रों के नाम और संख्या इस प्रकार हैं:

प्रत्याशी

विस सीट 

हरिशंकरयादव सिरसागंज
सईदमुस्तफा शेरवानी कासगंज
शिशुपालसिंह यादव एटा
अनारसिंह धोबी जलेसर [अज]
ब्रजेशकुमार यादव भोंगांव
डॉराम सिंह जाटव किशनी [अज]
अजितकुमार यादव गुन्नाउ
राजाराम कोरी बिसौली [अज]
योगेन्द्रकुन्नू बाबू सहसवान
बृजपालसिंह शाक्य बिलसी
सलीमअख्तर बाहेरी
योगेशपटेल भोजीपुरा
अलाउद्दीनखान बिठारी
अनिलवर्मा जलालाबाद
कौशलकुमार मिश्र ददरौल
मोहनचंदउपरेती निघासन निघासन
समरप्रताप सिंह धौरहरा
राघवेंद्रबहादुर सिंह लखीमपुर
गयाप्रसाद मिश्र मोहाली
मंजरीराही हरगांव
अनिलवर्मा लहरपुर
श्यामलालरावत सिधौली
धर्मज्ञमिश्र मल्लनवान  लखनऊ पूर्व
फकीरसिद्दिकी लखनऊ  सेंट्रल
रामशिरोमणि वर्मा लाम्भुआ
रामसेवकसिंह यादव भोजपुर
छोटेसिंह यादव छिबरामऊ
दिगंबरसिंह तिर्वा
विश्रामसिंह कटेरिया कन्नौज
राजेश्वरीजाटव भरथना  [अज]
रामदर्शनकठेरिया औरैया  [अज]
ओमप्रकाशकटेरिया रसूलाबाद  [अज]
देवीप्रसाद तिवारी कल्याणपुर
नंदकुमार सोनकर घाटमपुर [अज]
ब्रिजेंद्रव्यास झांसी  नगर
गयादीनअनुरागी रथ  [अज]
रामजीवदद्दा चरखरी  चरखरी
शिवशंकरपटेल बबेरू
वन्दनाशुक्ला जहानाबाद
राजेंद्रसिंह लोधी  फतेहपुर
आलोककैथल खागा  [अज]
मुहम्मदफरीद खान सिराथू
विजयप्रकाश पासी चैल
शेखरबहुगुणा फाफामऊ
राजेंद्रत्रिपाठी हंडिया
सर्वेशचंद तिवारी मेजा
मंजूसंत बारा  [अज]
कन्हैयालालकोल कोरांव  [अज]
आर.केचौधरी हैदरगढ़  [अज]
राजेंद्रप्रताप सिंह  अयोध्या
सीतारामनिषाद गोसाईंगंज
अमितवर्मा कटेहारी
दलीपवर्मा नानपाड़ा
चंद्रशेखरसिंह आजाद बहराइच
सैयुबअली कैसरगंज
कमलेशकुमार सिंह तुलसीपुर
रघुराजप्रसाद उपाध्याय गोंडा
दीपनारायण पांडेय कटरा बाजार
अभिषेकपाल बस्ती सदर
जयसिंह सिसवा
राज्यव‌र्द्धनसिंह कैम्पियारगंज
निर्मलापासवान पिपराइच
विश्वविजय सिंह शाहजनवा
श्यामलालयादव चिल्लूपुर
अजयकुमार लल्लू  तमकुही
नियाजअहमद खान  पत्थरदेव
आनंदयादव रामपुर कारखाना
बृंदाकुशवाहा भातपार रानी
वीरेंद्रचौधरी बरहाज
दिनेशयादव गोपालपुर
हेमबालायादव निजामाबाद
नागेन्द्रपांडेय बलियानगर
राजीवकिरण सैदपुर [अज]
सतीशबिन्द मुगलसराय
दयाशंकरमिश्र ‘दयालु’ वाराणसी दक्षिण
अनिलश्रीवास्तव वाराणसी छावनी