मासूम को छोड़ महिला फांसी पर झूली

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी मनीष की २३ वर्षीय पत्नी आरती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी|

परिजनों ने बताया कि मृतक आरती का पति मनीष मजदूरी का कार्य करता है व सास ससुर काफी बुजुर्ग हैं| आरती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हरपालपुर से हुयी थी व आरती के चार माह का बच्चा भी है| आज सुबह मनीष को खाना बनाकर खिलाया, मनीष खाना खाने के बाद काम पर चला गया व उसके सास ससुर भी किसी काम से बाहर चले गए|

आरती घर पर अकेली थी व उसके साथ सिर्फ उसका मासूम बच्चा ही था| तभी अचानक आरती ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या की खबर मिलते ही आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए| आनन्-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी व आरती के मायके वाले भी मौके पर पहंचे|

एसओ राजेपुर ने बताया कि मामला संदिग्ध है व जांच-पड़ताल की जा रही है| दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया जाएगा| शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भजा गया|

युवती ने जहरीला पदार्थ खाया

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम अमानाबाद निवासी १८ वर्षीय सुधा पुत्री विनोद सक्सेना को नशीला पदार्थ खा लेने के कारण लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

विनोद सक्सेना ने बताया कि मेरी पुत्री पर किसी भूत-प्रेत का साया है व आयेदिन पुत्री उल्टी सीधी हरकतें करती रहती है| आज सुबह किसी कारण से सुधा ने दाई पी ली जिस कारण उसकी तबियत खराब हो गयी| हालत खराब होने पर उसे उपचार हेतु लोहिया में भर्ती कराया गया|