खूंख्वार अपराधियों पर काबू करने का हौसला

Uncategorized

केंद्रीय कारागार में महिला बंदीरक्षकों की भर्ती

 

 

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में आज शुरू हुयी महिला पुलिस भर्ती के दौरान आज बुलाई गईं ३०० अभ्यर्थियों में लगभग २५० अभ्यर्थियों  की नाप की गयी। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण प्रशासन महिला अभ्यिर्थियों की माप के लिये महिला कर्मी तक कम पड़ गये।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि आज शुरू हुयी भर्ती प्रक्रिया लगभग मार्च तक छुट्टी वाले दिन को छोड़कर बांकी दिनों में मार्च तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी| उन्होंने बताया कि महिला भर्ती के लगभग तीन हजार फ़ार्म उन्हें प्राप्त हुए हैं | प्रतिदिन तीन-तीन सौ कर महिला अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा| यह प्रक्रिया १९ अक्टूवर तक चलेगी|

श्री यादवेन्द्र ने बताया कि भर्ती देखने आयीं महिला अभ्यर्थी की लम्बाई १५२ सेमी लम्बाई, पर्वतीय तट १४७ सेमी, वजन ४५ किलो से लेकर ५८ किलो तक मांगा गया है| आज सुबह से ही भर्ती अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही| जेल अधीक्षक ने बताया कि आवेदन फ़ार्म जमा करने के दौरान अभ्यर्थियों से २५ रुपये टिकट लगा हुआ लिफाफा माँगा गया था| जिन अभ्यर्थियों की माप जोख सही नहीं पायी गयी उन्हें वह लिफाफा वापस किया जा रहा है| आज बुलाई गयीं महिला अभ्यर्थियों में ८० प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया व कुल २२९ रिक्त पदों के लिए ४५ हजार फ़ार्म प्राप्त हो गए हैं|

उन्होंने बताया कि ओबीसी के १४२६ फार्म हमें प्राप्त हो गए हैं| आज की भर्ती प्रक्रिया सामान्य तरीके से समाप्त हो गयी|