संदिग्ध परिस्थिति में आरपीएफ जवान की मौत, घंटों पडा रहा शव

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बाबा के ढाबे पर सुबह आरपीएफ सिपाही का शव देख राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गयी| शव के हाँथ-पैर नीले पड़े हुए थे| सीमा विवाद में शव घंटो ऐसे ही पडा रहा| करीब ११ बजे चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भर कार्रवाई शुरू की|

कोतवाली फतेहगढ़ भोलेपुर चौकी के निकट बाबा के ढाबे पर सिपाही का शव पडा हुआ था| शव को देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी| सुबह ८ बजे ढाबा मालिक वीरेंद्र कटियार ने आरपीएफ थाने में सूचना दी| थाने से आये सिपाहियों ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि सिपाही रामेश्वर पाण्डेय २००८ से आरपीएफ फतेहगढ़ में तैनात है वह मूलतः गुडनी गोरखपुर का निवासी है| रात को कालिंद्री से ड्यूटी करके वापस आया था|

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रामेश्वर पाण्डेय रातभर बाहर सड़क पर चहलकदमी करता रहा| सुबह करीब ५ बजे उसे ढाबे पर मृत पाया गया| आरपीएफ सिपाहियों ने शव के ऊपर चादर तक डालने की जेहमत नहीं उठायी शव घंटो खुले में पडा रहा| सुबह ११ बजे करीब आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने भोलेपुर चौकी में सूचना दी|

सीमा विवाद के चलते शव घंटो पडा रहा| तत्पश्चात भोलेपुर चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शरू की| आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामेश्वर पाण्डेय की ड्यूटी सुबह कालिंद्री एक्सप्रेस में थी| ट्रेन आने से आधा घंटे पूर्व ड्यूटी में तैनात सिपाहियों की गणना की जाती है| उसमे रामेशेवर पाण्डेय मौजूद नहीं थे| जब उनकी खोजबीन शुरू की गयी तो पता चला कि रामेश्वर पाण्डेय की अत्यधिक शराब पीने के कारण म्रत्यु हो गयी है और शव बाबा के ढाबे पर पडा है| मृत सिपाही के घरवालों को सूचना भेजी गयी है| शाम तक परिजनों के आने की संभावना है|

 

सूत्रों  के मुताबिक़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामेश्वर पाण्डेय को दिल की बीमारी थी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया |