उमड़े जन सैलाव को देख, कल्याण का दावा जनक्रांति की जीत पक्की

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शनिवार को बढपुर स्थित गेस्ट हॉउस में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजपूत ने जनक्रांति पार्टी की जन सभा को संबोधित किया| जिससे विधान सभा चुनावी राजनीति में गर्माहट आ गयी|

बढपुर स्थित गेस्ट हॉउस में कल्याण सिंह के आने की सूचना पर ट्रैक्टरों के काफिले अपने-अपने प्रत्याशियों का झंडा व बैनर लगाकर सभा स्थल पर पहुँचने लगे थे| देखते देखते इतना भारी जन सैलाव उमड़ा कि सभा स्थल पर बैठने की जगह कम पड़ गयी| लेकिन लोग खड़े होकर अपने नेता को सुनने के लिए बेकाबू दिखे| जब खड़े होने की भी जगह नहीं रह गयी| तो लोग मुख्य मार्ग पर खड़े होकर लाउड स्पीकर के द्वारा कान लगाकर सुन रहे थे व बीच-बीच में जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे|

सभा स्थल के मंच पर मौजूद चारों विधान सभाओं के प्रत्याशी के अलावा जिलाध्यक्ष व अन्य जिलों से आये प्रत्याशी व पदाधिकारी मौजूद थे| भाषण बाजी चल रही थी तभी अचानक लोगों को हूटर की आबाज सुनाये पडी तो जन समूह एक बार फिर बेकावू हो गया व कल्याण सिंह जिंदाबाद के नारे से पूरा सभा स्थल गूँज गया| कल्याण सिंह को उनके पुत्र राजू भैया हाँथ से सहारा देकर मंच तक लाये| जहां मोहन अग्रवाल सदर प्रत्याशी के अलावा मुकेश राजपूत, जितेन्द्र यादव, पवन गौतम ने कल्याण सिंह को हार पहनाया व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने तलवार व पगड़ी भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया|

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ जन सभा करने का मतलब पिछड़े वर्ग के लोगों की ताकत दिखाना है| आगामी विधान सभा चुनाव इसका पैमाना होगा| कल्याण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिकार भीख मांगने से नहीं मिलते बल्कि थप्पड़ मारने से मिलते हैं|

श्री राजपूत ने कहा कि जनक्रांति पार्टी ७३० सीटों पर चुनाव लड़कर झंडा फहरायेगी| विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि मामू ( मायावती, मुलायम सिंह) सरकार नहीं चलेगी| ये सारे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं यहाँ पिछड़े वर्ग का शोषण हो रहा है| भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अरबपति हो गए हैं| मुलायम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में उन्होंने अपनी ही बिरादरी के लोगों से पुलिस भर्ती के नाम पर ५,५ लाख रुपये बसूले गए व ६ हजार करोड़ का जमीन घोटाला आदि आरोप लगाए| उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए फर्रुखाबाद में जनक्रांति पार्टी की जीत पक्की होने की घोषणा कर दी|

वहीं जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया इसी दौरान शकुन्तला शाक्य के साथ कल्याण सिंह ने बातचीत की|

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, सदर विधान सभा सीट के प्रत्याशी मोहन अग्रवाल, अमृतपुर सीट प्रत्याशी जितेन्द्र यादव, कमालगंज सीट से मुकेश राजपूत, कायमगंज सीट से पवन गौतम, जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य आदि लोग मौजूद रहे|