51सौ दीपों से महाआरती,251से दीपदान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के निकट गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में चतुर्थ दीपोत्सव व भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन,गंगा पूजन, गंगा दीपदान कार्यक्रम का आज 236 वें आयोजन किया गया|
संत ओंकारदास ब्रह्मचारी जी (महंत ऋषि दुर्वाषा आश्रम) व सत्यदेव पाण्डेय महंत श्री परशुराम जन्मस्थली जलालाबाद शाहजहाँपुर के सानिध्य में दीपदान व महाआरती का आयोजन किया गया| जिसमे समिति के सदस्यो ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत, से अभिषेक कर गंगा का अभिषेक किया| जिसके बाद 51 सौ दीयों से महाआरती का आयोजन हुआ| इसके साथ ही साथ 251 दीपों का दीपदान किये
समिति के संस्थापक सत्यव्रत पाण्डेय केे आचार्यत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ| संयोजक सुरेंद्र पाण्डेय,राजेन्द्र दीक्षित, अनुराग दुवे”डब्बन”,प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक,स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित,आलोक मिश्रा,आलोक शुक्ला,रघुवंश मिश्रा,सौरभ मिश्रा, दीपक पाण्डेय,राजीव दीक्षित,नवीन मिश्रा आदि रहे|