कायमगंज गोली काण्ड में अपह्रत युवक का शव दुसरे दिन बरामद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कायमगंज में मंगलवार दोपहर दिन दहाड़े मुख्य मार्ग पर अज्ञात हमलावर बाइक सवार युवक को गोलियो से भून कर फरार हो गये। गंभीर हालत में घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती  कराया गया, जहां से उसे आगरा के लिये रेफर कर दिया गया है। जबकि घायल के साथी का हमलावर चार पहिया वाहन में डाल कर अपहरण कर ले गये थे| जिसका शव बुधवार को कायमगंज क्षेत्र अताईपुर के पास कलाखेल के बाग़ से पुलिस ने बरामद किया |

मालूम हो क़ि मंगलवार दोपहर कायमगंज के ग्राम कटरा रहमत खां निवासी अरविंद यादव पुत्र राम औतार सफेद अपाचे मोटर साइकिल से अपने एक साथी के साथ मुख्य मार्ग पर दमदमा से पुल गालिब की ओर जा रहा थां। इन युवकों ने आगे चल रहे चार पहिया वाहन मैजिक को अपनी मोटर साइकिल से ओवरटेक कर रोका।

अरविंद यादव ने अपनी पिस्टल से मैजिक सवार एक व्यक्ति पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिये मैजिक के ड्राइवर ने बाहन रोक लिया। अंधाधुंध फायरिंग में अरविंद की पिस्टल खाली हो गयी। अरविंद ने पिस्टल को रिलोड करने का प्रयास किया, बीच मैजिक सवार लोग नीचे उतर आये। उनमें से एक के पास रायफल थी। रायफल घारक ने रायफल की बट से अरविंद की पिटाई करनी शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान जब अरविंद काबू में आता नहीं दिखा तो उसने रायफल से गोली मार दी, व उसके दूसरे साथी को मैजिक में डाल कर फरार हो गये।

बुधवार को मृतक अर्जुन के चचेरे भाई छात्र नेता अजीत यादव ने बताया कि अर्जुन के साथ अरविन्द का आना जाना था व घटना के दिन अरविन्द अर्जुन को रास्ते में मिला व अपनी बाइक पर बिठाकर प्रेम-प्रसंग के शक में योजनावद्ध तरीके से अर्जुन का अपहरण करके उसे गोलियों से छलनी कर दिया|

एसओ कायमगंज ने फोन पर बताया क़ि ५ आरोपी अरविन्द, देवेन्द्र, दिनेंद्र, जयसिंह व एक अन्य के नामजद FIR हुयी है|