प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भूना, दूसरे का अपहरण

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कायमगंज में मंगलवार दोपहर दिन दहाड़े मुख्य मार्ग पर अज्ञात हमलावर बाइक सवार युवक को गोलियो से भून कर फरार हो गये। गंभीर हालत में घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर भ्रती कराया गया, जहां से उसे आगरा के लिये रेफर कर दिया गया है। जबकि घायल के साथी का हमलावर चार पहिया वाहन में डाल कर अपहरण कर ले गये हैं।

मंगलवार दोपहर कायमगंज के ग्राम कटरा रहमत खां निवासी अरविंद यादव पुत्र राम औतार सफेद अपाचे मोटर साइकिल से अपने एक साथी के साथ मुख्य मार्ग पर दमदमा से पुल गालिब की ओर जा रहा थां। इन युवकों ने आगे चल रहे चार पहिया वाहन मैजिक को अपनी मोटर साइकिल से  ओवरटेक कर रोका।अरविंद यादव ने अपनी पिस्टल से मैजिक सवार एक व्यक्ति पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिये मैजिक के ड्राइवर ने बाहन रोक लिया। अंधाधुंध फायरिंग में अरविंद की पिस्टल खाली हो गयी। अरविंद ने पिस्टल को रिलोड करने का प्रयास किया, बीच मैजिक सवार लोग नीचे उतर आये। उनमें से एक के पास रायफल थी। रायफल घारक ने रायफल की बट से अरविंद की पिटाई करनी शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान जब अरविंद काबू में आता नहीं दिखा तो उसने रायफल से गोली मार दी, व उसके दूसरे साथी को मैजिक में डाल कर फरार हो गये।

राह चलते लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर ले जाकर भ्रर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत डाक्टरों ने अरविंद को आगरा के लिये रेफर कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल व अपहृत युवक कायमगंज के एक तंबाकू आढ़ती के भतीजे हैं।

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर की एक युवती पियंका का विवाह कंपिल थाना क्षेत्र में हुआ है। विवाह के बाद भी प्रियंका से मेलजोल को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी। श्री सागर ने बताया कि अपहृत युवक की तलाश की जा रही है।