मासूम की पानी से भरे गड्डे में गिरकर मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को डेढ़ साल की मासूम झलक की खेलते समय पानी से भरे गड्डे में गिरकर मौत हो गई| जिससे परिजनों में चीखपुकार मच गयी|

शुक्रवार सुबह १० बजे थाना जहानगंज के ग्राम बर्ना खुर्द निवासी दीपक जाटव की डेढ़ साल की पुत्री झलक खेल रही थी| घर के आँगन में बने करीब ढाई फुट गहरे गड्डा था जिसमे पानी भरी हुआ था| झलक खेलते-खेलते अचानक गड्डे में गिर गयी| परिजनों इस बात से अंजान थे|

झलक को घर में न देखे जाने पर उसे इधर उधर तलाश किया तभी दीपक की पत्नी की नजर गड्डे पर पडी उसमे झलक का शव पडा हुआ था| इस घटना में घर में कोहराम मच गया| दीपक उसे आनन् -फानन में डाक्टर के यहाँ ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

दीपक की शादी ५ वर्ष पूर्व हुयी थी| उसकी एकमात्र संतान झलक थी| जो वह भी इस दुनिया में नहीं रही|