गांधी प्रतिमा की छत बनवाने को लेकर कांग्रेसी व भाजपाई भिड़े

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में आज अजीबो गरीब नजारा देखा गया कि महात्मा गांधी प्रतिमा की छत बनवाने को लेकर कांग्रेसी व भाजपा नेता आपस में भिड़ गए|

पालिका बोर्ड की बैठक खत्म होने को जा रही थी| मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि पूर्ण प्रकाश शुक्ला उर्फ़ पुन्नी को काफी देर तक गुमशुम बैठना बहुत अखर रहा था| इसी लिए वह अचानक खड़े हो गये और चेयरमैन से मांग करने लगे कि पालिका के प्रांगण में लगी प्रतीमा की हिफाजत के लिए ऊपर छत बनवाई जाए| पक्षी प्रतिमा अपर बैठकर गंदगी करते रहते हैं|

नगर पालिकाध्यक्ष कुछ बोल पाते इससे पहले ही सभासद अशोक वर्मा बोलने लगे कि कांग्रेस ने कई दशकों तक शासन किया है तब ऐसे कार्य क्यों नहीं करवाए गए| इतना सुनते ही पुन्नी भड़क गए और बांहे समटते हुए अशोक वर्मा से वाक् युद्ध करने लगे| दोनों लोगों ने एक दूसरे पर अनेकों गंभीर आरोप लगाए| सत्ता व विपक्ष के सभासदों ने इस विवाद का काफी लुत्फ़ उठाया और कहा कि छतरी बनवा दी जाए|

मालूम हो कि अशोक वर्मा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं| जबकि पुन्नी कांग्रेसी नेता के साथ ही व्यापारी नेता भी है|