जिलों के सभी पदाधिकारियों के पैदल होने से सपाईयों में खुशी व गम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे के जिला स्तरीय सभी कार्यकारिणी एवं सहयोगी संगठनों को भंग कर दिया है| जिससे जिलों में खुशी व गम का माहौल व्याप्त हो गया है|

चुनाव नजदीक आने के कारण अधिकांस जिलों के पदाधिकारी दो गुटों में बंट गए हैं| जिनमे एक गुट उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने में लग गया है तो विरोधी गुट में प्रत्याशी सहित उन पदाधिकारी की टाँगे खींचनी शुरू कर दी| पार्टी की कलह का चुनाव प्रचार पर असर न पड़ने के लिए ही सभी पदाधिकारियों को पैदल कर दिया है|

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पूरे प्रदेश के जिला स्तरीय व सहयोगी संगठन भंग कर दिए जाने की पुष्टि करते हुए खुशी जाहिर की है| उन्होंने बताया की हमारी कार्यकारिणी के आधे पदाधिकारी इधर उधर चले गये थे| मैंने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी भंग करने की सिफारिश की थी|

जिला कार्यकारिणी भंग होने पर जिलाध्यक्ष के विरोधी विधायक नरेंदर सिंह यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी|