हरिद्वार से अधिक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर 25 सेमी बड़ा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सूबे की सबसे बड़ी पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी का कहर दिन प्रतिदिन बड़ रहा है जिसके कारण ग्रामीणों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की दिल की धड़कने बढ़ गयी हैं|

रविवार को सुबह गंगा का जलस्तर 25 सेमी से बड़कर १३६.०५ सेमी पर पहुँच गया| जबकि रामगंगा पूर्ववत १३५.२० सेमी पर जमी हैं| नरौरा से आज सुबह ६ बजे १,२०,६३३ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| बीते दिन गंगा का जलस्तर १३५.८० सेमी था|

नरौरा कंट्रोल रूम के मुताबिक़ हरिद्वार से बीते दिन की अपेक्षा आज सुबह और अधिक ८२,६६७ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है|