राजनाथ सिंह यूपी-उत्तराखण्ड में भाजपा के चुनाव प्रभारी

Uncategorized

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड चुनाव की ओर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी महासचिव धर्मेद्र प्रधान को उत्तराखण्ड चुनाव के लिए राजनाथ सिंह का सहयोगी नियुक्त किया है।
इसके अलावा महासचिव जगत प्रकाश नड्डा को पंजाब का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन को हरियाणा और दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी को जम्मू एवं कश्मीर का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

वरिष्ठ नेता डा. अनिल जैन को जम्मू एवं कश्मीर का सहप्रभारी,पूर्व भाजपा मुख्यालय प्रभारी श्याम जाजू को हिमाचल प्रदेश का सहप्रभारी तथा नवजोत सिंह सिद्धू व बिहार के विधायक रामेश्वर चौरसिया को दिल्ली का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।