111 मिलीमीटर रिकार्ड वर्षा से किसानों के चेहरे खिले

Uncategorized

फर्रुखाबाद: इस वर्ष के मानसून ने रिकार्ड वर्षा की दस्तक दी है जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए|

बीती रात करीब २ बजे से आज सुबह ६ बजे तक जबर्दस्त पानी बरसा| तहसील सदर में १११.४ मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी| तहसील के नाजिर अवधेश बाजपेयी ने बताया कि काफी समय बाद अच्छी वर्षा हुयी है|

नगर के नेकपुर मार्ग आदि कई स्थानों पर पानी भरे होने से लोगों को काफी परेशानी हुयी| उधर समय पर मानसून आ जाने तथा रिकार्ड वर्षा होने से किसान बेहद खुश हैं| आम, मक्का, अरबी, चारा वाली आदि फसलों को काफी फ़ायदा हुआ है| वर्षा न होने के कारण जमीन काफी सूखी थी| पानी बरसने से मौसम भी काफी खुशनुमा हो गया|

नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को वर्षा नहीं सुहानी| पहली ही तेज बरसात से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी|