बहनोई द्वारा जमीन हड़पलेने से मायूस वृद्ध ट्रेन के आगे कूदा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बहनोई द्वारा जमीन हड़प लेने से मायूव वृद्ध रामप्रकाश ने कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। टेªन ड्राइवर ने  ट्रेन रोकने का तो बहुत प्रयास किया परंतुत फिर भी वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे घायल अवस्था में कायमंगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया परंतु हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। मजे की बता है कि आरोपी बहनोई जवाहर ने ही उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाय परंतु यहां उसकी मौत हो गयी।

शुक्रवार को दोपहर लखनऊ से चलकर कासगंज जाने वाली गाड़ी नम्बर 55325 पैसेन्जर टेªन जैसे ही कायमगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर थी तभी पटरी पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। चालक को समझते देर नही लगी। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाये लेकिन जब तक ब्रेक लगते तब तक वह व्यक्ति टेªन की चपेट में आ चुका था। इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। जिस पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां उसने अपना नाम रामप्रकाश पुत्र लालताप्रसाद निवासी हरसिंगपुरगोआ बताया। उसने बताया कि उसके बहनोई जवाहर पुत्र जागन सिंह निवासी महादेवपुर ने उसकी 5 बीघा जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ली है। जिसका सुलहनामा कराने के लिए वह अपने बहनोई के घर आया था। जहां पर उसका बहनोई से विवाद हो गया।