दामाद ने ससुर पर लगाया 40 हजार में पुत्री को बिकवाने का आरोप

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला नितगंजा तिराहा निवासी सर्राफ पवन वर्मा ने आरोप लगाया कि ससुर ने ४० हजार रुपये में अपनी पुत्री को बिकवा दिया है| पुलिस इस दिलचस्प मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

२८ वर्षीय पवन वर्मा का वर्ष २००४ में नीवाचुअत निवासी हरिओम वर्मा की पुत्री रूचि ( २३) से विवाह हुआ था| आर्टिफीसियल जेवरातों के कारोवारी पवन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सास रेखा की मौत हो चुकी है| ४५ वर्षीय ससुर को पत्नी की जरूरत है| मोहल्ला नितगंजा के अन्टू मिश्रा ने राम प्रकाश से वादा किया कि वह बिहार से एक औरत को ४० हजार रुपये में खरीद लायेंगें|

पवन ने आरोप लगाया कि अन्टू ने रूचि को ४० हजार रुपये में मोहम्दाबाद के राम प्रकाश वर्मा को बेंच दिया है| जो बीते दिन सायं ४ बजे रूचि को मायके से वाहन द्वारा जबरन ले गए हैं| मोहल्ले में यह भी चर्चा है कि रूचि अपने किसी आशिक के साथ चली गई है|

पल्ला चौकी इंचार्ज श्रीकिशन गुप्ता ने मामले की जांच पड़ताल की| उन्होंने बताया कि यह पति-पत्नी का आपसी विवाद है|