धूमधाम से निकली शिव बरात, डीजे की धुन पर झूमे लोग

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नगर में बीती रात भोले नाथ की बरात गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी यात्रा की जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ ही आरती उतारी गयी| बरात में शामिल भगवान शिव सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया| सड़क किनारे दर्शकों की भीड़ शिव के दर्शन के लिए आधी रात तक खड़ी रही| देखें वीडियो https://youtu.be/Zll1LcRh8Us?si=mnc1LNr44xzpvirS

श्री मधु रामलीला मंडल बीबीगंज के द्वारा शिव बरात का आयोजन किया गया| शिव बरात शहर के रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद स्थित एक स्कूल से शुरू हुई| बरात में हनुमान जी, विष्णु लक्ष्मी, दुर्गा मां, राधा कृष्ण, काली मां, लड्डू गोपाल, दुर्गा माँ, हनुमान जी, तिरुपति बाला जी, गणेश जी, खाटू श्याम सहित कुल 21 झांकियां शामिल की गयीं। बरात में भूत- पिशाच देखें वीडियोhttps://youtu.be/ABS1EB354EY?si=8KN4QJ8c-NlltQqO
का डांस आकर्षण पैदा कर रहा था| वहीं कलाकार अपने मुंह से आग लगा जला कर सड़क पर भी आग लगा रहे थे| उनके करतब देख लोग दांतों तले उँगलियाँ दबानें पर मजबूर हो गये| भगवान महादेव की झाँकी सबसे पीछे चल रही थी| बरात रेलवे रोड, चौक आदि से होते हुए बीबीगंज स्थित लीला स्थल पर इतिश्री हुई|  सपा नेता नबल किशोर शाक्य, मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय आदि नें भी शिव बरात की आरती उतारी| अध्यक्ष कुंवरपाल, महामंत्री मयंक मिश्र, कोषाध्यक्ष महावीर शाक्य, बरात संयोजक मंजुल मिश्रा, व्यवस्थापक जितेन्द्र कुमार तिवारी(जीतू),अर्जुन दिवाकर आदि रहे|