दहेज हत्या के फरार आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस नें कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया|
दरअसल बीते 13 जून 2024 को ग्राम बदनपुर निवासी विवाहिता अबन्तिका पत्नी वीर सिंह की मौत हो गयी थी| मामले में मृतका के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था| मामले में मृतका का पति वीर सिंह बीते तीन माह से जेल में है| जबकि मृतका के ससुर जयसिंह पुत्र भगवान सिंह,सास वीरमती, ननद शिल्पी उर्फ डॉली फरार चल रहें हैं| लिहाजा न्यायालय के आदेश पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा किये| डुगडुगी भी बजायी गयी|