विश्व नदी दिवस पर गंगा समग्र ने निकाली प्रभात फेरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)विश्व नदी दिवस पर गंगा समग्र ईकाई के द्वार प्रभात फेरी निकाली गयी| इसके साथ ही लोगों को नदियों को साफ रखनें के लिए जागरुक किया गया|
विश्व नदी दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बढ़पुर शीतला देवीमंदिर से आवास विकास तिराहे तक जागरूकता रैली निकाली गयी| जल है तो कल है, पर्यावरण बचाओं जीवन बचाओं, जब नदियां होगी स्वास्थ्य, तो देश होगा स्वास्थ्य आदि नारे भी लगाये गये| गंगा समग्र जिला संयोजक आदित्य दीक्षित नें कहा कि विश्व नदी दिवस 2005 से मनाया जाता है| हम सभी को नदियों को साफ रखना होगा| जिला सयोजक रवि मिश्रा नें कहा कि भारतवासी नदियों की पूजा करते है, पर्यावरण को धोखा देना अपने आप को धोका देना है| हमे गंगा को साफ रखना चाहिए| विपिन अवस्थी ,सुनील गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, पूजा दीक्षित, उमा देवी, श्वेता मिश्रा आदि रहे|