युवक की हत्या में पत्नी सहित तीन पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवक की हत्या के मामले में पुलिस नें मृतक के पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस नें दो को उठाया भी है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्रापहाड़पुर निवासी अशोक कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 25 अगस्त को शाम 4 बजे उनका पुत्र ग्रीश कुमार ग्राम नगला चमन (भुड नगला) निवासी नन्हे पुत्र श्री कृष्ण जाटव के साथ जाते हुए पत्नी बिरमा देवी व पुत्री खुशबू नें देखा| उसके बाद वह वापस नही आया| दूसरे दिन सूचना मिली की एक लावारिश लाश थानें में है| जब पोस्टमार्टम में जाकर देखा तो पता चला की लाश उसके पुत्र ग्रीश की है| अशोक कुमार नें आरोप लगाया की उनकी पुत्री बधू प्रियंका शाक्य के सम्बन्ध नेकपुर खुर्द निवासी राजीव पुत्र हंसराम से हैं| राजीव व नन्हे दोनों दोस्त हैं| आशोक नें शक जाहिर किया की उसकी पुत्र बधू सहित तीनों नें मिलकर ग्रीश की हत्या की है| मृतक का मोबाइल व चप्पल भी घटना पर नही मिले| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस नें दो को उठाया है| लेकिन पुलिस अभी किसी को उठाने की बात से इंकार कर रही है|
थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि अभी मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है | जल्द खुलासा किया जायेगा| अभी किसी को नही उठाया गया है|