खतरे के निशान पर स्थिर गंगा,रामगंगा 45 सेंटीमीटर बढ़ीं

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर चल रहा है| जिससे गंगा के समीपवर्ती गांवों में पानी पंहुच गया है| लोगों को रहनें और खानें की समस्या बढ़ गयी है| प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है |
तहसील अमृतपुर के ग्राम दारपुर, कनकापुर ,दहेलिया, गांधी , चित्रकूट, अम्बरपुर, सबलपुर, उदयपुर आशा की मडैयां, नगरी जवाहर, लीलापुर, किराचन , माखन नगला, कालिका नगला, रामप्रसाद नगला आदि गांव में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है| ग्रामीण जानवरों के चारे के लिए परेशान हैं| आवागमन के लिए मात्र नाव का सहारा बचा हुआ है| लेखपाल गांव-गांव तैनात कर दिए गये हैं|
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर पर स्थिर है। गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर दर्ज है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा बांध से गंगा में 1,67,780 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर बढ़़ने की आशंका है। उधर रामगंगा का जलस्तर 45 सेंटीमीटर बढ़़कर 136.35 मीटर पर आ गया है। जो चेतावनी बिंदु 136.60 से 25 सेंटीमीटर नीचे है। खोह , हरेली , रामनगर बैराज से 20001 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया है, इससे रामगंगा के जलस्तर और बढ़़ने की आशंका है।