काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा नें मनाया विजय दिवस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) श्री काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के द्वारा काकुत्स्थ विजय दिवस मनाया गया। जिसमे संगठन व समाज को एक जुट करनें पर बल दिया गया|
रशीदपुर मई निवासी काकुत्स्थ संजय सक्सेना के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह व महेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय सक्सेना व जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना रहे| पूर्व जनपद में विजय दिवस मनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया । कार्यक्रम से काकुत्स्थ महाराज व संत शिरोमणि नामदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया| जिलाध्यक्ष काकुत्स्थ विनोद सक्सेना ने कहा कि हिन्दू दर्जी शब्द को सम्मान दिलाने के लिए हमारे समाज के बुजुर्गों ने बरसों सरकार से पत्र व्यवहार किया और मुकदमा तक दर्ज किया| तब जाकर 1997 में काकुत्स्थ की मान्यता मिली। बताया कि हाईकोर्ट से सितंबर 1997 में आदेश प्राप्त हुआ, इसीलिए विजय दिवस मनाया जाता है। विश्राम सिंह, संजय, हरिओम, विकास, बृजेश सक्सेना, सुरजीत सिंह, अवधेश सिंह, प्रदीप कुमार, अजय पाल सिंह, सुरेश चंद्र सक्सेना आदि लोग रहे |