फांसी पर झूलती मिली महिला, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार को अहले सुबह विवाहिता अपने घर के कमरें में फांसी के फंदे पर झूलती मिली| शव को नीचे उतार ससुराली फरार हो गये| मौके पर पंहुचे महिला के स्वजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| देखें वीडियो लिंक पर क्लिक करें https://youtu.be/Z6w_iS3oPHY?si=GbPenZV4cqffPknT थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर हरिहरपुर निवासी विवेक सिंह राठौर का विवाह बीते मई 2015 में जनपद हरदोई के पिहानी निवासी राजपाल की 32 वर्षीय पुत्री सुमन के साथ हुआ था| विवेक ट्रक चालक है| सुमन का शव ससुराल के घर में कमरे के भीतर पंखें के कुंडे से साड़ी से झूलता मिला| मिली जानकारी में मुताबिक ससुरालियों नें शव को नीचे उतारा और मौके से शव को छोड़कर फरार हो गये| सूचना मिलने पर प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी, दारोगा अक्षय कुमार व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की| मृतका के एक 4 वर्षीय पुत्री परी व 1 वर्षीय पुत्र शिव है| मृतका के भाई अनिल सिंह नें बहन सुमन के साथ आये दिन मारपीट करनें और प्रताड़ित कर हत्या करनें का आरोप लगाया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
पोस्टमार्टम में नही हुई हत्या की पुष्टि
पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम डा.प्रवीन कुमार नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुमन की मौत फांसी लगनें से होना पायी गयी| थानाध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|