दुष्कर्म से किशोरी हुई पांच माह की गर्भवती, मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) दुष्कर्म किये जानें के चलते एक किशोरी के गर्भवती होनें के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी का एक्स-रे करानें की तैयारी कर रही है |
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी 13 वर्षीय पीड़िता के परिजनों नें मुकदमा दर्ज कराया | जिसमे कहा कि उसकी किशोरी घटना के दौरान रात में शौच करनें गयी थी| उसी दौरान गांव के पंकज व अमित ने उनकी बेटी को पकड़कर खाली मकान में ले गए। वहां अमित ने उससे दुष्कर्म किया। पंकज घर के बाहर खड़े होकर रखवाली करता रहा।  | आरोपियों नें उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया| इसके बाद किशोरी को धमकाया की यदि शिकायत की तो जान से मार देंगे | लेकिन जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हुई तो उसकी माँ को मामले की जानकारी हुई | जिसके बाद पीड़िता की माँ कोतवाली पंहुची और पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया | आरोपी युवक पंकज परिषदीय विद्यालय में चपरासी है। पंकज को मृतक आश्रित में नौकरी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें दो को पकड़ा है | कोतवाल कायमगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राम अवतार ने बताया कि पास्को एक्ट व दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज किया गया है| पीड़िता का प्रारम्भिक मेडिकल कराया गया है| रविवार को एक्सरा कराया जायेगा | अभी किसी की गिरफ्तारी नही हुई है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|