भगौतीपुर मामले में अपराधियों को बचाने का चल रहा चक्रव्यूह: स्वामी प्रसाद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद पंहुचे राष्ट्रीय सोशलिष्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों लड़कियों की हत्या के मामले में सीबीआई से जाँच के साथ ही सरकार को मुआबजा भी देना चाहिए| देखें वीडियो https://youtu.be/2rxgIgHQG5c?si=EsakU1SybVSuXj59
कायमगंज के भगौतीपुर पंहुचे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें दोनों मृतक लड़कियों के परिजनों से भेट की| बढ़पुर स्थित एक होटल में पूर्व मंत्री नें पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि दो लड़कियों की मौत की जांच सीबीआई से हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये| स्वामी प्रसाद मौर्य के कहा कि मृतक लड़कियों के परिजनों नें बताया कि पहली तहरीर को पुलिस ने दर्ज न करके दूसरी तहरीर दूसरे दिन दर्ज की और हत्या की जगह आत्महत्या की एफआईआर पंजीकृत की। उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस अपराधियों को बचाने का चक्रव्यूह चला रही है।पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस से पीड़ित परिवार को न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है, इसलिए सीआईडी या सीबीआई जांच होनी चाहिए। क्योंकि दोनो शव मारकर आम के पेड़ से लटकाए गए हैं। उन्होंने कहा की लगभग 20,20 लाख रुपए मुआवजा राज्य सरकार को देना चाहिए। यह घटना बदायूं की घटना से मेल खाती है क्योंकि आम के पेड़ में भारी वजन की लड़की कई फूट ऊपर और हल्के वजन का शव नीचे था। सनातन धर्म पर टिप्पढ़ी किए जाने के प्रश्न पर कहा कि मैंने संविधान के दायरे में रहकर ही सनातन धर्म के बारे में कहा है, उन्होंने मीडिया पर बढ़चढ़ कर टिप्पढ़ी पर प्रश्न उठाए। भाजपा छोड़ने के प्रश्न पर कहा कि 69,000 शिक्षको की भर्ती पर पिछड़ी जाति के भेदभाव पर और सवर्ण को 18,000 पद देने पर भाजपा मैने छोड़ दी थी, जबकि अब हाई कोर्ट ने नए सिरे से शिक्षको की 69,000 की सूची बनाने का आदेश दिया है। सपा भी भेदभाव के कारण छोड़ी। अब मैने राष्ट्रीय सोशलिष्ट पार्टी का गठन किया है, अब इसी पार्टी से अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पूरे प्रदेश में 403 सीटो पर चुनाव लड़ाएंगे। इस मौके पर लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।