चित्र ही जीवन की सर्वेश्रेठ यादगार है: विजय यादव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (नगर संवाददाता) विश्व फोटोग्राफी दिवस सप्ताह के अंतर्गत मीडिया सेंटर एवं एशियन कंप्यूटर सेंटर द्वारा आयोजित पर्यावरण गोष्टी एवं प्रेस फोटोग्राफर की फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया|
प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजय यादव(पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने फीता काट व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| मुख्य अतिथि का माल्यार्पण सुरेंद्र पान्डेय, अजीत अग्निहोत्री ने किया एवं अनुराग पांडेय ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया|
मुख्य अतिथि विजय यादव(पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने कहा कि एक छायाचित्र दुनिया की सभ्यता सांस्कृतिक प्रदर्शित करती है| आजादी के आंदोलन में छायाचित्र ने जो क्रांति की अलख जगाई और जो लोग शहीद हो गए उनको नमन किया| एक तस्वीर दुनिया की सभ्यता बखान करती है| वर्तमान समय में पर्यावरण की चिंता फोटोग्राफरों ने व्यक्त की | उन्इहोंने कहा की चित्सर की जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादकर है| उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग की अपील की|
जनपद के फोटोग्राफर ने पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ विषय पर प्रेस फोटोग्राफरों ने अपने कैमरे के माध्यम से छायाचित्र प्रदर्शित किये पर्यावरण असंतुलन से सामाजिक जीवन पर प्रभाव कहीं| अति वर्षा तो कहीं बाढ़ कहीं सूखा इसके अलावा सामाजिक जीवन में कला संस्कृति इतिहास धर्म कर्म और उपासना विश्व फोटोग्राफरो की गतिविधियां बढ़ती जनसंख्या का संकट अतिक्रमण समस्याएं प्रसव का दर्द तो सड़क के किनारे बना अस्पताल वृक्ष हमारे जीवन है उनका संरक्षण दे| प्रेस छायाकार दीपक शुक्ला ,विनय शुक्ला , अंशुल गंगवार ,अक्षय दीक्षित ,गौरव तिवारी सीपू , अनुराग पान्डेय रिंकू ,लक्ष्मीकांत भारद्वाज , रविंद्र भदौरिया , प्रमोद द्विवेदी भोले ,भानु शंकर वर्मा ,भारत सिंह , शांतनु कटियार आदि ने प्रदर्शनी लगाई
इस वर्ष फोटोग्राफी में विशेष सम्मान विनय शुक्ला को स्वर्गीय प्रेस फोटोग्राफर रामनारायण पान्डेय की स्मृति में कला गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया पर्यावरण संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर व जेएनआई न्यूज के ब्यूरो चीफ दीपक शुक्ला को ‘पर्यावरण श्री सम्मान’ 2024 से सम्मानित किया गया| समाजसेवी संजय गर्ग ने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि मेला दशहरा में अपनी मां के साथ मेले में खिलौने वाला कैमरा लिया करते थे वही शौक आज तक कायम है उन्होंने छायाचित्रों को देखकर सराहना की| समाजसेवी आदेश तिवारी ने फोटोग्राफरों को शुभकामनाएं दी|
आकांक्षा सक्सेना, अमित राठौर, मुकेश शुक्ला, आदर्श मिश्रा, मोहनलाल गौड़, गोपीश दुबे, सुशील मिश्रा, सुनील अवस्थी, प्रशांत सिंह, राजेश निराला, शकील खान, ओम प्रकाश शुक्ला सोनेलाल, मोहम्मद इसरार आदि रहे| कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया|