बाढ़ के पानी में नहानें गये अधेड़ की डूबने से मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाढ के पानी में नहानें के लिए उतरे अधेड़ गहरे पानी में डूब गया | लगभग दो घंटे की मसक्कत के बाद गोताखोरों नें पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा निवासी 55 वर्षीय रघुवर पुत्र जगमोहन रामपुर पुलिया पर बाढ़ के पानी में नहानें के लिए गये थे| उसी दौरान वह डूब गया | सूचना पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे | उन्होंने गोताखोरों की मदद से शव को लगभग एक घंटे के बाद बरामद किया| थानाध्यक्ष नें बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है|