जरनेटर के करंट से कांवड़िये की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर/राजेपुर संवाददाता) कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे एक कांवड़िये को साउंड के लिए लगाये गये जरनेटर का करंट लग गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल भर्ती किया गया| जहाँ उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया |

थाना कमालगंज के ग्राम नगू नगला निवासी 38 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र शीशराम अपने 40 साथियों के साथ गोला कांवड़ चढानें गये थे| जहाँ से सभी ट्रैक्टर से लौट रहे थे| थाना राजेपुर
के जमापुर के निकट ट्रैक्टर में डीजे को चलानें के लिए लगे जरनेटर का करंट अनिल को लग गया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में

लाया गया| उसे एम्बुलेसं के ईएमटी संजय व अनिल के पड़ोसी पवन नें भर्ती कराया| जाँच के बाद अनिल को ईएमओ डा. जय सिंह नें मृत घोषित कर दिया | सूचना पर पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी अनुपम भाभी आसना सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|